Athrav – Online News Portal
हरियाणा

सिटीजन मोबाईल एप फॉर कम्पलेंट मैनेजमेंट सिस्टम लांच

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता ने नागरिकों की शिकायत दर्ज करने के लिए सिटीजन मोबाइल एप फॉर कम्पलेंट मैनेजमेंट सिस्टम लांच किया। इसके माध्यम से कोई भी नागरिक प्लास्टिक के बारे में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकते है। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि नागरिक इस मोबाईल एप को अपलोड करके शहरों में प्लास्टिक वेस्ट को जलाने, प्लास्टिक कचरा पड़ा होने, निर्माण, वितरण, स्टॉक, सेल एवं उपयोग आदि की शिकायतें दर्ज करवा सकतें है।

मोबाईल पर यह एप परिवार पहचान पत्र की आईडी से खुलेगा और उसके मोबाईल पर ओटीपी आएगा। शिकायत दर्ज होते ही नगरपरिषद एवं नगरपालिकाओं, नगर निगमों के सुपरवाईजर के पास पहुंच जाएगी। शिकायत को गूगल मैप से जोड दिया गया है जिससे उस स्थान की जानकारी भी मिलेगी जिस स्थान शिकायत की गई हैं।डॉ. गुप्ता ने कहा कि शहरी स्थानीय निकायों के सुपरवाईजर मौके पर पहुंच कर ऑनलाईन चालान करके उस शिकायत का निपटान सुनिश्चित करेगा। चालान की राशि का भुगतान भी ऑनलाइन, आरटीजीएस, नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, फोन पे आदि के माध्यम से करवाया जा सकता है।

उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपने मोबाइल में इस ऐप को अपलोड करें और जहां पर भी सिंगल प्लास्टिक का उपयोग, जलाने, कचरा, वितरण, स्टॉक, सेल आदि की जानकारी मिले तो उसकी शिकायत अवश्य दर्ज करवाएं ताकि प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिंबध लगाया जा सके। इसके अलावा प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान से भी नागरिकों को बचाया जा सके।इस अवसर पर विधायक शमशेर सिंह स्थानीय शहरी निकाय के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, निदेशक डी के बेहरा, अतिरिक्त निदेशक वाई एस राठी, सीटीपी के के वार्ष्णेय, चीफ इंजीनियर अशोक राठी सहित स्थानीय शहरी निकाय विभाग के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। 

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा विधिविरूद्ध धर्म परिवर्तन निवारण विधेयक, 2022 पर विपक्ष का रवैया अलोकतांत्रिक – सीएम

Ajit Sinha

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में कार्यरत एनफोर्समेंट अधिकारी तथा अस्सिस्टेंट कमिश्नर 2 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में अरेस्ट 

Ajit Sinha

चंडीगढ़: जेजेपी किसान प्रकोष्ठ में 22 जिला प्रधानों की नियुक्ति

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x