Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

हत्या के मामले में 8 साल से अधिक समय से फरार चल रहे एक इनामी अपराधी को एसटीएफ ने एयरपोर्ट से दबोचा

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा : एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने इंटरपोल द्वारा जारी रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर हत्या, लूट, धोखाधड़ी आठ साल से अधिक समय से फरार चल रहे एक इनामी अपराधी को दिल्ली स्थित हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 मोबाइल, 6 हज़ार कैश और 850 रियाल साउदी अरब की करेंसी बरामद की है.ये तस्वीर माजिद पुत्र अयूब की है, जिसे एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने दिल्ली स्थित हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया किया. 

एसटीएफ के पुलिस अपर अधीक्षक (एएसपी)राज कुमार ने बताया कि माजिद पुत्र अयूब निवासी खटोली कला थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ ने वर्ष 2013 में जनपद आजमगढ़ में अपने साथी नदीम उर्फ गुड्डू के साथ मिलकर तरीक नाम के व्यक्ति की हत्या की थी. उन्होंने बताया कि अपनी फरारी के दौरान 2016 में माजिद ने अपने पिता का नाम गलत लिख कर पासपोर्ट बनवाया था सऊदी अरब चला गया था। आजमगढ़ पुलिस ने इसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था और 5 हज़ार का इनाम घोषित किया हुआ था.  

एएसपी राज कुमार ने बताया कि माजिद आठ साल से अधिक समय से फरार चल रहा था। माजिद ने अपने पिता का नाम गलत लिख कर पासपोर्ट बनवाया था सऊदी अरब चला गया था। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ पुलिस ने इसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। माजिद के बारे में एक मुखबिर से सूचना मिली थी वह काठमांडू होकर दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर आने वाला है, सूचना पर कार्रवाई  करते माजिद को घर दबोचा. आरोपी पर 28 मार्च रेड कार्नर नोटिस जारी किया गया था और गिरफ्तारी पर 5 हज़ार का इनाम भी घोषित किया गया था.  

Related posts

बुजुर्ग दंपत्ति से बोले गृह मंत्री “अनिल विज जब तक बैठा है तुम्हें रोने की जरूरत नहीं, प्रदेश के हर व्यक्ति के लिए लडूंगा”

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जमीनी विवाद में एक शख्स को हथौड़े और डंडे से पीट- पीट कर दोनों पैरों को तोड़ने के मामले में तीन आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,साइबर सेल ने गिरोह के तीन सदस्यों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x