Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

खजाना कार्यालय फरीदाबाद में पेंशनर के लिए किया गया मोबाइल अपडेशन कैंप का आयोजन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद। खजाना कार्यालय फरीदाबाद में जिले के हरियाणा सरकार के कर्मचारियों के लिए व पेंशनर के  लिए मोबाइल नवी नीकरण कैंप का आयोजन सीनियर डिप्टी अकाउंटेंट जनरल श्रीमती प्रतिमा सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें GPF कर्मचारियों के मोबाइल नंबर उनके खाते के साथ जोड़ने के लिए अकाउंटेंट जनरल (A&E)  हरियाणा की तरफ से टीम आई।  जिन्होंने काफी कर्मचारियों के मोबाइल नंबर GPF  खाते से जोड़ दिए। 

जिससे कर्मचारियों को उनके भविष्य निधि खाते की जानकारी उनके मोबाइल से ही OTP के माध्यम से आसानी से प्राप्त हो जाएगी। इसके साथ ही जिला खजाना अधिकारी संजय सिंह छोकर ने यह भी बताया कि पेंशनर के मोबाइल नंबर भी कैंप के आयोजन से रजिस्टर किए गए हैं ताकि उन्हें  सरकार द्वारा जारी पेंशन संबंधी जानकारी आसानी से उनके मोबाइल पर ही मिल जाएगी। जिन कर्मचारियों व पेंशनर के मोबाइल नंबर अपडेट होने से रह गए हैं

वह भी अगले हफ्ते तक खजाना कार्यालय में जल्द से जल्द अपने दस्तावेज जमा करवा दें। पेंशन रजिस्टर करने के लिए अपने दस्तावेजों (पेंशन कॉपी, आधार कार्ड की मूल प्रति व रजिस्टर करने लिए मोबाइल नम्बर) को साथ लेकर आए। इन दस्तावेजों को लेके आना महत्वपूर्ण है ।

Related posts

फरीदाबाद: डीसी विक्रम सिंह ने मतगणना केद्रों पर बने स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Ajit Sinha

राष्ट्रीय खेल दिवस: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने हॉकी खिलाड़ियों के साथ मनाया खेल दिवस

Ajit Sinha

सड़क हादसे में कार सवार महिला की दर्दनाक मौत, लड़के की हालात गंभीर, गुरुग्राम से फरीदाबाद आते वक़्त हुआ दर्दनाक हादसा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x