Athrav – Online News Portal
गुडगाँव फरीदाबाद

सड़क हादसे में कार सवार महिला की दर्दनाक मौत, लड़के की हालात गंभीर, गुरुग्राम से फरीदाबाद आते वक़्त हुआ दर्दनाक हादसा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम के क्लब में पार्टी करने के बाद आज तड़के लगभग पांच बजे फरीदाबाद जा रहे महिला व लड़के की कार ग्वाल पहाड़ी में अचानक सड़क पर जानवर आ जाने से अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पोल से टकरा गई। हादसे में महिला की मौत हो गई और लड़के का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। लड़का  शराब के नशे में कार चला रहा था। ग्वाल पहाड़ी चौकी पुलिस ने बताया कि आज वीरवार सुबह पांच बजे ग्वाल पहाड़ी में एक सोसायटी के पास सड़क किनारे पोल से बलेनो कार के टकराने की सूचना प्राप्त हुई थी। कार में महिला व एक लड़के सवार थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल दोनों को निजी अस्पताल भेजा। यहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं लड़के का इलाज चल रहा है। 

मरने वाली महिला का नाम दक्षिणी दिल्ली के मदनगीर निवासी 32 वर्षीय मनीषा है। वहीं युवक कार्तिक फरीदाबाद का बताया जा रहा है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा  है। पूछताछ में उसने बताया कि ग्वाल पहाड़ी में अचानक किसी जानवर के सड़क पर आ जाने से ब्रेक लगाया तो कार अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई।अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान कार्तिक को शराब के नशे में पाया गया। दोनों के परिवार वालों को घटना की सूचना दी गई। महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया गया। वहीं जांच शुरू कर दी गई है। पता चला है कि है मनीषा फ्रीलांसर थीं। कुछ साल पहले उनकी शादी हुई थी। पिछले साल उनका तलाक हो गया था। उनकी दोस्ती फरीदाबाद निवासी कार्तिक से थी। बुधवार रात दोनों बलेनो कार से फरीदाबाद से गुरुग्राम आए थे। वापस जाते समय हादसा हुआ हो गया।

Related posts

पुलिस आयुक्त राकेश आर्य द्वारा पुलिसकर्मियों को “Hero of the Week” के अंतर्गत प्रशंसा पत्र देकर किया गया सम्मानित

Ajit Sinha

नए सीपी राकेश बोले, अपराधी अपना दशा और दिशा दोनों ही बदल लें, वरना उन्हें उनके निर्धारित स्थान पर भेज दिया जाएगा।

Ajit Sinha

वैष्णो देवी मंदिर से धूम धड़ाके से निकाली भगवान शिव की बारात, माता पार्वती ने पहनाई वरमाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x