Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

साइकिल पर कर्तव्य दिखाने वाले शख्स की हत्या करने के दो आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: साइकिल पर खेल दिखाने वाले शख्स की हत्या आपसी रंजिश की वजह से की गई थी, इस मामले में सेक्टर -7 आईएमटी मानेसर की टीम ने दो आरोपितों को अरेस्ट किया हैं। इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई साइकिल , खून से सने कपडे , पत्थर बरामद किए हैं, ये सनसनीखेज वारदात को गत 6 जुलाई 2022 को अंजाम दिया गया था। ये खुलासा आज एसीपी क्राइम प्रीत पाल सांगवान ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए।

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि गत 7 जुलाई 2022 को पुलिस थाना सेक्टर-7 आईएमटी. मानेसर की पुलिस टीम को एक सूचना मिली कि गाँव खोह में नजदीक सरकारी स्कूल के पास साइकिल का खेल करने वालों का आपस में झगड़ा हो गया तथा एक व्यक्ति खून में लथपथ मृत अवस्था में पड़ा है। इस सूचना पर थाना सैक्टर-7 आईएमटी. मानेसर की टीम तुरन्त घटनास्थल पर पहुंच गई जहां पर एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा मिला, जिसके माथे व सिर पर पीछे की तरफ चोटों के गहरे घाव थे तथा गले में कपड़ा लिपटा हुआ था। शव के पास खून लगा भारी पत्थर भी पड़ा मिला।

उनका कहना हैं कि मृतक की पहचान गाँव भुरथल जाट जिला रेवाड़ी निवासी रामचरण, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई। मृतक के पिता ने बताया कि उसका बेटा रामचरण साइकिल चलाकर खेल/करतब दिखाकर जीवन यापन करता था। करीब 4-5 दिन पहले इनके गांव के देवदत्त उर्फ देव व धर्मवीर उर्फ काले के साथ गाँव खोह मानेसर ,जिला गुरुग्राम में साइकिल का खेल दिखाने के लिए आया था। देवदत्त उर्फ देव व धर्मवीर उर्फ काले ने उसके बेटे रामचरण को सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। इस सम्बन्ध में मुकदमा नंबर – 219 ,दिनांक 7 जुलाई 2022 , भारतीय दंड संहिता की धारा 302,34 आईपीसी, थाना सेक्टर -7 आईएमटी मानेसर में मुकदमा किया गया। इस मामले में थाना सेक्टर-7, आईएमटी. मानेसर के उप-निरीक्षक श्यामसुन्दर ने *देवदत्त उर्फ देव, उम्र 20 वर्ष तथा धर्मवीर उर्फ काले, उम्र 30 वर्ष* को कल 7 जुलाई को हयातपुर रोड, गुरुग्राम से अरेस्ट किया गया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि ये दोनों व मृतक रामचरण साथ मिल कर साइकिल का खेल करके रुपए कमाते है। कुछ दिनों पहले खेल के दौरान आरोपित धर्मवीर के साथ मृतक का झगङा हुआ था, जिसकी रंजीश रखते हुए दिनांक 06 जुलाई 7.2022 की रात को उन्होंने रामचरण (मृतक) की हत्या करने की नियत से उसके साथ बैठकर शराब पी तथा पत्थर से उसके सिर पर चोटें मारकर उसकी हत्या कर दी तथा ये दोनों साइकिल पर सवार होकर वहां से भाग गए। आरोपितों द्वारा *भागने में प्रयोग की गई साइकिल व आरोपितों द्वारा वारदात के समय पहने हुए कपङे (खून से सने हुए) भी बरामद* किए है। आरोपितों को अदालत के सम्मुख पेश करके जेल भेज दिया गया है। अभियोग अनुसंधान अधीन है।

Related posts

तहसीलदार तहसील कार्यालय से हुआ फरार, एंटी करप्शन ब्यूरो, करनाल की टीम ने आज एक लाख रिश्वत लेते एक स्टाफ को दबोचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद पीएस एंटी करप्शन ब्यूरो में दर्ज मुकदमे में फरार एएसआई महावीर सिंह जिला अदालत में किया आत्मसमर्पण -रिमांड पर।

Ajit Sinha

दिल्ली और पंजाब में डकैती और डकैती के कई मामलों में 2012 से वांछित एक कट्टर अपराधी और यूपी के गैंगस्टर पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x