Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत हरियाणा में हर घर पर 11 से 17 अगस्त तक फहराया जाएगा तिरंगा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हरियाणा में हर घर पर 11 से 17 अगस्त, 2022 तक तिरंगा फहराया जाएगा। राज्य सरकार ने इस अभियान को जन अभियान बनाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस संबंध में आज मुख्य सचिव संजीव कौशल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित विभागों के प्रशासनिक सचिवों, जिला उपायुक्तों और विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय पर्व है और देश के सभी नागरिक सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें अपने घर पर तिरंगा फहराने का शुभ अवसर प्राप्त हो रहा है। तिरंगा हर भारतीय का गर्व है, इसी जज्बे के साथ देश के सम्मान में हरियाणावासी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा फहराकर हरियाणा को देश में नंबर वन बनाएंगे।कौशल ने जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे इस अभियान में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों, जिला परिषदों इत्यादि के साथ बैठकें करें। साथ ही, हर जिले में तिरंगे की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा, जिन सरकारी भवनों पर तिरंगा नहीं फहराया जा रहा, वहां भी फहराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी का यह परम कर्तव्य है कि तिरंगे का सम्मान करें।उन्होंने कहा कि देश भक्ति को बढ़ावा देने और देश के प्रति अपने जज्बे को सलाम करने के लिए यह अहम अभियान शुरू किया गया है। इसलिए सभी सरकारी अधिकारी व कर्मचारी भी अपने घरों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा अवश्य फहराएं।

बैठक में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने इस अभियान की रूपरेखा रखी। उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की आन-बान-शान है। इसलिए संयुक्त प्रयासों से हमें इस अभियान को सफल बनाना है और नागरिकों में देशप्रेम की भावना का संचार करना है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए विकास एवं पंचायत विभाग को तिरंगे की उपलब्धता और वितरण के लिए नोडल विभाग बनाया गया है। पोस्ट ऑफिस, पंचायत घर, सामान्य सेवा केंद्रों, आंगनवाड़ी केंद्रों इत्यादि पर तिरंगे उपलब्ध करवाए जाएंगे। तिरंगे बनाने में स्वयं सहायता समूहों के मदद  ली जाएगी। इसी प्रकार, शहरी क्षेत्रों में शहरी स्थानीय निकाय विभाग तिरंगे की उपलब्धता और वितरण की जिम्मेदारी संभालेगा।उन्होंने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप केंद्रों पर जन जागरूकता के लिए पम्पलेट, बैनर आदि के माध्यम से इस अभियान की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, उचित मूल्य की दुकानों पर भी तिरंगे की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने बताया कि इस अभियान में विद्यार्थियों को विशेष रूप से भागीदारी बनाने के लिए स्कूलों व कॉलेजों में भी विशेष सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा, पुलिस द्वारा विशेष तौर पर तिरंगा मार्च किया जाएगा, जिसमें नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। हरियाणा परिवहन की बसों पर हर घर तिरंगा अभियान के संदेश के साथ पेंट किया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर वॉल पेंटिंग करवाई जाएगी। बैठक में विकास एवं पंचायत विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अंकुर गुप्ता, महिला एवं बाल विकास विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जी अनुपमा, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव  अरुण कुमार गुप्ता, परिवहन विभाग के प्रधान सचिव  नवदीप सिंह विर्क, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक मंदीप सिंह बराड, कार्मिक विभाग के सचिव अशोक कुमार मीणा और गुरुग्राम के उपायुक्त श्री निशांत कुमार यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

चंडीगढ़:फरीदाबाद की कामिनी ने सीएम मनोहर लाल से ट्विटर हेंडल पर की थी फरियाद जो अब पूरी हो गई हैं- किया धन्यवाद ।

Ajit Sinha

एसटीएफ रोहतक ने नीरज बवाना गैंग के शार्प शूटर और 25 हजार रूपए के इनामी बदमाश को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

राजनीतिक दल दूरदर्शन व आकाशवाणी पर कर सकते है प्रचार- प्रसार – मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x