Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने राजस्थान में अवैध हथियार फैक्ट्री का किया पर्दाफाश: काफी तादाद में मिला हथियारों का जखीरा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस ने राजस्थान के कठोल गांव में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश कर अवैध हथियारों के मुख्य सप्लायर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव कठोल निवासी मुख्य सप्लायर बिलाल को गिरफ्तार कर पुलिस टीम ने उसकी फैक्ट्री से 3 देसी कट्टे व अवैध हथियार बनाने वाली मशीन बरामद की है।

साथ ही सह-आरोपी सालाहेड़ी निवासी सकील को काबू कर उसके कब्जे से 312 बोर की 2 बंदूकें, एक देसी पिस्टल और 50 कारतूस की बरामद किए हैं। जिला नूंह की सीआईए टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।4 जुलाई को नूंह जिले में गिरफ्तार किए गए दो हथियार सप्लायरों गुरविंदर और मंजीत से पूछताछ के बाद अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया है। इन दोनों के कब्जे से पुलिस टीम ने 4 पिस्टल, 3 देसी कट्टा और 7 मैगजीन जब्त की थी।

क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की टीम ने आरोपी गुरविंदर और मंजीत से पूछताछ की ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने ये हथियार कहां से खरीदे थे। कुछ सुराग मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर अवैध रूप से हथियार बनाने और सप्लाई करने वाले आरोपियों को काबू किया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर हथियारों के इस पूरे नेटवर्क को खंगालने के लिए गहन जांच की जा रही है।

Related posts

पंजाब द्वारा हरियाणा का पानी रोकने के विरोध में दीपेन्द्र हुड्डा सहित 4 सांसद केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री सीआर पाटिल से मिले

Ajit Sinha

100 पिंक बसें चलाई गई हैं,125 और मिनी बसें भी खरीदी जाएंगी, 2 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं : मुख्यमंत्री मनोहर लाल 

Ajit Sinha

राज्यसभा चुनाव से कांग्रेस का भागना भाजपा के साथ हुई भूपेंद्र हुड्डा की डील को उजागर करता है – दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x