Athrav – Online News Portal
नोएडा

शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्लास्टिक के बहिष्कार का लिया गया संकल्प

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
प्लास्टिक के प्रदूषण का सबसे बड़ा स्रोत माना जाता है। एक जुलाई 2022 से भारत में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लग गया है, इसी को देखते हुए प्राधिकरण नोएडा को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्राधिकरण का जागरूकता अभियान चला रहा है। रेस (रिएक्शन, अवेयरनेस, सर्कुलर सॉल्यूशन एंड मास एंगेजमेंट  ) कार्यक्रम के अंतर्गत अंतिम दिन शहर में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। नुक्कड़ नाटक से लेकर बैंड परफॉर्मेंस के जरिए लोगो को जागरूक किया गया।

लोगों ने शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया। प्राधिकरण का जागरूकता अभियान रेस कार्यक्रम की शुरुआत सेक्टर-77 से हुई। अभियान की थीम स्वच्छता से सम्मान थी। प्रधान महाप्रबंधक राजीव त्यागी के नेतृत्व किया किया विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम भाग लिया। यहां प्लॉग रन का आयोजन किया गया और काफी मात्रा में प्लास्टिक वेस्ट एकत्रित किया गया। नोएडा शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए उपस्थित सभी लोगों को  शपथ ग्रहण कर सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का संकल्प लिया गया।

इसके बाद सेक्टर-70 पार्क, सेक्टर-34 बस स्टैंड, सेक्टर-34 मदर डेयरी पर भी जागरूकता कार्यक्रम हुए। सेक्टर-126 व 53 में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। प्लॉग कार्यक्रम के बाद म्यूजिक फैक्टरी प्लास्टिक फ्री थीम पर आधारित बैंड का प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम में फोनरवा ,डीडीआरडब्ल्यूए, नोफा, नोवरा, सेवन एक्स वेलफेयर, नव ऊर्जा समेत अन्य संस्थाओं के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। डीडीआरडब्लयूए के अध्यक्ष एनपी सिंह ने कहा कि प्लास्टिक को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्राधिकरण के कदम से कदम मिलाकर काम करेंगे।

Related posts

सर्दी के सितम में, गले को तर और जिस्म को गरम के लिए सार्वजनिक स्थान मयखाना खोलने वाले 115 लोग पर कार्रवाई।

Ajit Sinha

दो सरहदों की सीमा को तोड कर पबजी गेम पार्टनर संग जिंदगी बिताने पहुंची चार बच्चों संग पाकिस्तान की सीमा

Ajit Sinha

रोड रेज के बाद भिड़े दो कार चालक, विवाद के बाद हुई हाथापाई और मारपीट-देखें वायरल वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x