Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पति ने पत्नी की तेज धारदार हथियार से गला रेत कर दी हत्या, पति अरेस्ट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा: थाना ईकोटेक-1 क्षेत्र के घरबरा गांव में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी और घटना स्थल से फरार हो गया। सूचना पर  थाना ईकोटेक-1 पुलिस और मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है।  पुलिस ने परिजनों की तहरीर में मृतका के पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति को अरेस्ट  कर लिया है।

पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही हैं।बेड पर पड़ा शव 22 साल की काजल का है जिसकी धारदार हथियार से गला रेत निर्मम हत्या उसके पति रवि ने गत शनिवार की रात कर के फरार हो गया था।  सुबह हत्या की सूचना मिलते ही ईकोटेक-1 पुलिस और मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे ने बताया पुलिस ने परिजनों की तहरीर में मृतका काजल के पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति को अरेस्ट कर लिया है। एडीसीपी ने बताया कि घरबरा गांव के रहने वाले रवि की शादी मार्च 2022 में ग्रेटर नोएडा के सेक्टर- 36 में रहने वाली काजल से हुई थी। काजल के परिजनों का कहना है कि उन्होंने शादी में अपनी अपनी  हैसियत के अनुसार काफी दहेज दिया था।

लेकिन शादी के बाद से ही काजल के ससुराल पक्ष के लोग और अधिक दहेज की मांग कर रहे थे। आरोपियों द्वारा बाइक और नकदी के लिए काजल को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। काजल ने इसके बारे में अपने परिजनों को भी बताया था। गत शनिवार देर रात इसी बात को लेकर रवि और काजल के बीच कहासुनी हो गई, कहासुनी झगड़े में बदल गई.  इसी बीच रवि ने धारदार हथियार से काजल की गर्दन पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी. थाना ईकोटेक-1 पुलिस ने परिजनों की तहरीर में मृतका के पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

Related posts

लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहे अपराधी को पुलिस मुठभेड़ के बाद, लूट की वारदात को किया निष्क्रिय।

Ajit Sinha

एनआईटी क्राइम ब्रांच की टीम ने आज एक अंतरराज्यीय चार पहिया लग्जरी वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश-4 पकड़े।

Ajit Sinha

दिल्ली के आया नगर इलाके में आज अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या कर दी – जांच में जुटी पुलिस।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x