Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ : श्री गौशाला धोलपोश आश्रम के प्रांगण में सवामणी का आयोजन कर गायों को चाट खिलाई ।

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 
महेन्द्रगढ़ :  श्री गौशाला धोलपोश आश्रम के प्रांगण में गांव दुलोठ अहीर से निशु  ने सवामणी का आयोजन कर गायों को चाट खिलाई । हरियाणा गौसेवा आयोग के सदस्य एवं गौशाला के संरक्षक दयाशंकर तिवारी  ने बताया कि इस गौशाला में वेदामृता स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा गौमूत्र एवं गोबर से दाद, खाज़ व खुजली की औषधियों का निर्माण किया जा रहा है । केन्द्र के संस्थापक विक्रम स्वदेशी, विरेन्द्र वैद्य बाछोद तथा नीरज यादव के सानिध्य में गौशाला में ये औषधियां लोगों को शीघ्र ही उपलब्ध हो सकेंगी ।
        श्री तिवारी  ने कहा कि गौमाता से प्राप्त पंचगव्य में अद्भुत शक्तियां विद्यमान हैं जो मानव के लिए कल्याणकारी हैं । उन्होंने सवामणी आयोजक का आभार जताया ।  इस अवसर पर गौशाला के प्रधान बालचंद शर्मा , मा. महावीर शर्मा, पूर्व सरपंच रिसालसिंह यादव, नितिन मैहता, अशोक यादव झूक, सियाराम सैनी, सूरजभान बोहरा, अनूप जा़ंगिड़ सहित गौशाला स्टाफ उपस्थित थे ।

 

Related posts

महेंद्रगढ़ :सालासर धाम से अखंड जयोति लेकर महेन्द्रगढ़ पहुंचे सात सदस्यीय दल का लोगो ने फूलमालाओं से किया स्वागत

Ajit Sinha

खरगे और राहुल ने वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि मंदिर में की पूजा-अर्चना.

Ajit Sinha

थोक मुद्रास्फीति बढ़ने पर भारतीय उद्योग जगत की ब्याज दर घटाने की मांग

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x