Athrav – Online News Portal
नोएडा

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर हाईवे लूटेरे के गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़ दो बदमाश घायल, तीन फरार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा : कोतवाली दादरी पुलिस और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर लूटपाट करने वाले बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए जबकि तीन बदमाश मौके से फरार हो गए. पकड़े गए बदमाशों के पास से अवैध हथियार और वैगनआर कार पुलिस ने बरामद की है, साथ ही पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है. इस गैंग के बदमाश बीते दिनों ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर लोहे की चादरों से भरे ट्रक को लूट कर फरार हो गए थे.

पुलिस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से घायल हुए बदमाश की पहचान अकबर और कुलदीप के रूप में हुई है. एडीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे ने बताया कि दादरी थाना पुलिस को सूचना मिली ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर लूटपाट करने वाले बदमाश आज किसी घटना को अंजाम देने के लिए आ रहे थे. सूचना पर दादरी पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी. ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के नीचे उन्हें एक वैगनआर में संदिग्ध जाते हुए दिखाई दिए. पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन, वह लोग नहीं रुके. जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी.

पुलिस पर जब बदमाशों ने फायरिंग की तो पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू की. इस दौरान इनकी कार अनियंत्रित होकर झाड़ियों में टकरा गई, जिससे उतरकर बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे. इस दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई. घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूछताछ पर पता चला कि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे और अन्य हाईवे पर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे.

इन लोगों ने कुछ दिन पहले ही दादरी थाना क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर लोहे की चादर से भरे हुए एक ट्रक लूट की घटना को अंजाम दिया था. ये गैंग ड्राइवर को नशीला पदार्थ पिलाकर ट्रक लेकर फरार हो जाया करता था. वैगनआर में सवार होकर यह लूटपाट करते थे.

Related posts

एनटीपीसी गेट के चेकिंग पॉइंट पर ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ के सिपाही ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

Ajit Sinha

ओलावृष्टि के साथ हुई झमाझम बारिश से मौसम हुआ कूल, फरीदाबाद में चली धूल भरी आंधी,गर्मी से आमजनों को मिली राहत

Ajit Sinha

अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मूर्तिकार पदम भूषण राम सुतार के घर से घरेलू सहायक 26 लाख की नकदी और लाखों की ज्वेलरी लेकर फरार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x