Athrav – Online News Portal
नोएडा

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर हुए एक भीषण हादसे में ट्रक में फंसे ड्राइवर को पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद निकाला।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा: कोतवाली दादरी के क्षेत्र स्थित ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे के किनारे एक ट्रक खड़ा था। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वाहन का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया का ड्राइवर केबिन के अंदर फंस गया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दादरी पुलिस और स्थानीय लोगों ने भारी मशक्कत के बाद उन्हे निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

देर रात ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए एक भीषण हादसे के बाद ट्रक की दशा को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है, कि यह हादसा इतना भीषण था हादसे के बाद ट्रक के केबिन के परखच्चे उड़ गए और ड्राइवर उस में फंस गया. वह बुरी तरह से घायल और लहूलुहान था। उसने मदद के लिए गुहार लगाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर राहगीर मौके पर इकट्ठा हो गए। उन लोगों ने घायल चालक को बाहर निकालने का काफी प्रयास किया पर उन्हें कामयाबी नहीं मिली।

एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर दादरी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. लोगों की मदद ट्रक के ड्राइवर को भारी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया गया और गंभीर रूप से घायल ट्रक ड्राइवर को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहाँ ड्राइवर की हालत नाजुक बनी हुई है.

Related posts

हीट एंड रन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, एक घायल, शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे

Ajit Sinha

तेज रफ्तार से कार चला रहे युवकों ने 3 छात्राओं को मारी टक्कर,1 की हालत गंभीर , जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है

Ajit Sinha

नेचर एंड वर्ल्ड फेस्टिवल 2024 का आयोजन होगा सूरजपुर वेटलैंड में

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x