Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ‘एडुफ्यूचर एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में एक बार फिर श्रेष्ठता हासिल की है। विश्वविद्यालय को  संकाय एवं प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए एडु फ्यूचर एक्सीलेंस अवार्ड-2022 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. अनिल सहस्रबुद्धे की उपस्थिति में गुरुग्राम में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया।

विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डॉ सुनील कुमार गर्ग और डॉ संजीव गोयल ने पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर भी उपस्थित थे। एडुफ्यूचर एक्सीलेंस अवार्ड शैक्षणिक क्षेत्र में नेतृत्व करने वाले शिक्षाविदों, शिक्षण संस्थानों, शिक्षकों और छात्रों के प्रयासों को स्वीकार करने के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्टता को मान्यता प्रदान करता है। एडु फ्यूचर एक्सीलेंस अवार्ड के दूसरा संस्करण का आयोजन जी डिजिटल द्वारा किया गया था।

कुलपति प्रो. एस.के. तोमर ने पुरस्कार प्राप्त करने पर विश्वविद्यालय के सभी हितधारकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने नैक, एनबीए और एनआईआरएफ सहित विभिन्न गुणवत्ता मानकों पर खुद को साबित किया है। साथ ही, विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सुविधाओं और बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण सुधार किये गये है। विश्व विद्यालय के सक्षम और उच्च कोटि के संकाय सदस्यों द्वारा परिणाम एवं मूल्य आधारित शिक्षा प्रणाली के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है।

इसके अलावा, विश्वविद्यालय अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता की दिशा में निरंतर प्रयासों से यह विश्वविद्यालय निश्चित रूप से देश का अग्रणी विश्वविद्यालय बनेगा।

Related posts

कांग्रेसी नेता लखन सिंगला ने ‘मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुर्दाबाद, गृहमंत्री अनिल विज मुर्दाबाद के नारे लगा कर किया विरोध प्रदर्शन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: यूआईसी को मिले दो डायरेक्टर, एसडीएम बड़खल शामिल, ग्रीन फील्ड कॉलोनी में पानी की भारी किल्लत,डबल पानी देंगें

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में सीनियर सिटिज़न ने कहा, वह लोग राष्टहित में खुल कर वोटिंग, और बच्चों को भी प्रेरित करेंगे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x