Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत – जे पी नड्डा।

अजीत सिन्हा / नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय हुई है। यह विजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उनकी अगुआई में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार की गरीब कल्याण नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक है। यह सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की नीति की एक और जीत है। इस शानदार विजय के लिए मैं उत्तर प्रदेश की महान एवं देवतुल्य जनता के प्रति अपना आभार प्रकट करता हूँ। मैं इस जीत के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूँ।

उत्तर प्रदेश में रामपुर और आजमगढ़ लोक सभा सीटों पर उप-चुनाव कई मायनों में महत्वपूर्ण थे। पिछले चुनाव में इन दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत हुई थी लेकिन इस बार भारतीय जनता पार्टी ने ये दोनों सीटें बड़े अंतर से समाजवादी पार्टी से छीन ली है। उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले जिस गुंडाराज, माफियाराज, भ्रष्टाचार और आतंकवाद का बोलबाला था, डबल इंजन की सरकार बनने के बाद जनता को उससे निजात मिली है। महिलाओं की सुरक्षा बढ़ी है, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई हुई है और क़ानून का राज स्थापित हुआ है। भाजपा की डबल इंजन वाली योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश को भय मुक्त प्रदेश बनाया है। जो माफिया पहले दनदनाते घूमते रहते थे, वे आज जेल की हवा खा रहे हैं। जो भय का वातावरण बनाते थे, वे आज खुद भयभीत हैं। डबल इंजन की सरकार में यूपी में जनता ने लगातार शांति, सुरक्षा और विकास का अनुभव किया है। विकास योजनायें घर-घर पहुँची है।

गरीबों को घर मिल रहे हैं, हर घर में उन्हें गैस कनेक्शन,शौचालय, नल से जल, बिजली और आयुष्मान कार्ड मिल रहा है। इसलिए लगातार चहुँ ओर कमल खिल रहा है। उत्तर प्रदेश की दोनों सीटों पर जीत के साथ ही त्रिपुरा विधान सभा उप-चुनाव में भी भाजपा को 4 में से 3 सीटों पर भव्य जीत मिली है। हमारे मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा भी बड़े अंतर से जीते हैं। मैं उन्हें जीत की बधाई देते हुए त्रिपुरा की जनता को नमन करता हूँ। इससे पहले उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधान सभा चुनाव में भी भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली थी। इसके साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों में हुए स्थानीय निकाय के चुनावों में भी भाजपा को लगातार ऐतिहासिक जीत मिली है। जिस तरह से देश के कोने-कोने से जनता एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना आशीर्वाद दे रही है और उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिल रहा है – यह दर्शाता है कि

देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में अटूट विश्वास है और उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं भाजपा की राज्य सरकारों की नीति, रीति एवं गरीब कल्याण योजनाओं में गहरी आस्था है। यूपी और त्रिपुरा के उप-चुनावों में भाजपा की जीत, प्रधानमंत्री की नीतियों एवं उनके द्वारा जनहित में लिए गए निर्णयों पर जनता की एक और मुहर है। मैं सभी मतदाताओं का हार्दिक धन्यवाद करते हुए प्रधानमंत्री का अभिनंदन करता हूँ। भाजपा की ये प्रचंड विजय इस बात का भी परिचायक है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व
में जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति का अंत हुआ है और विकासवाद की संस्कृति प्रतिष्ठित हुई है। मैं उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा की जनता सहित समग्र राष्ट्र की जनता को विश्वास दिलाता हूँ कि भाजपा हर कदम पर आपके साथ, आपके जीवन के उत्थान के लिए, आपकी भलाई के लिए लगातार समर्पित भाव से काम करती रहेगी।

Related posts

3 मई को प्रदेश के सभी 19 हजार बूथों पर कार्यकर्ताओं की होगी बैठक : डा. अनिल जैन

Ajit Sinha

104 सैटेलाइट लॉन्च, ISRO इतिहास रचने के लिए तैयार

Ajit Sinha

सीएम अरविंद ने एनडीएमसी के 4500 कर्मचारियों को नियमित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x