Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

महिला ने थाने में किया पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का किया प्रयास, पुलिस ने किया विफल।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा: बिसरख थाने में उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया जब बेटी की कस्टडी को लेकर एक महिला ने थाने में अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। पेट्रोल छिड़कते ही थाने में हड़कंप मच गया, पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए महिला से माचिस छीनकर आग लगाने के प्रयास को विफल कर दिया. महिला को पुलिस ने लिया हिरासत लेकर वैधानिक कार्रवाई कर रही है. हरियाणा की जींद थाना पुलिस एसडीएम के आदेश पर बिसरख थाना की पुलिस की मदद बच्ची को लेने के लिए आई थी. महिला का आरोप हैं कि बिना सूचना दिए उसके घर से बेटी को उठा लाई है हरियाणा पुलिस.

सड़क पर भागती हुई महिला और उसके पीछे दौड़ती पुलिस यह कुछ फिल्मी अंदाज का नजारा थाना बिसरख कोतवाली के सामने हुआ. आखिरकार महिला को पकड़ कर पुलिस थाने ले आई, लेकिन इसी दौरान महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया और आग लगाने की धमकी देने लगी. तभी थाने के सिपाही ने सूझबूझ और तत्परता से काम लेते हुए महिला को दबोच कर उसके हाथ से माचिस छीन ली और उसके आग लगाकर आत्महत्या करने के प्रयास को विफल कर दिया. पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर उचित वैधानिक कार्रवाई कर रही है.

नोएडा सेंट्रल के डीसीपी हरिश्चंद्र ने बताया कि महिला जिसकी उम्र 32 वर्ष है, थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित जे एम फ्लोरेंस सोसाइटी में अपनी 5 साल की बच्ची के साथ रह रही थी. उसका अपने पति के साथ तलाक का मुकदमा हरियाणा के जींद चल रहा है. इस बीच महिला ने दूसरी शादी कर ली थी. तो पहले पति ने जींद के एसडीएम कोर्ट में बच्चे की कस्टडी को लेकर दरखास्त दी थी. इस पर एसडीएम ने जींद पुलिस को बच्ची को उनके सामने पेश करने का आदेश दिया था.

एसडीएम के आदेश पर जींद पुलिस हेड कांस्टेबल राजेश अपनी टीम के साथ थाना बिसरख पहुंचे थे और बिसरख पुलिस के सहयोग से बच्ची को अपनी कस्टडी में लेकर जींद जा रहे थे तभी यह हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। डीसीपी हरिश्चंद्र का कहना है कि महिला को कस्टडी में लेकर काउंसलिंग कर उसे समझाने का प्रयास किया जा रहा है.

Related posts

फरीदाबाद में 20 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते बिजली बोर्ड के जेई तथा अस्सिस्टेंट लाइनमैन को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

सीपी संजय अरोड़ा की अध्यक्षा में दिल्ली पुलिस मुख्यालय में एक अंतरराज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई थी। 

Ajit Sinha

सीपी, दिल्ली बबलू श्रीवास्तव ने कर्मचारियों के कामकाज और कल्याण का आकलन करने के लिए रात में पुलिस थानों का दौरा किया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x