Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: जिलाधीश जितेंद्र यादव ने दो पाकिस्तानी और एक अफगानिस्तानी नागरिक को प्रदान की भारतीय नागरिकता

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिलाधीश जितेंद्र यादव ने गुरूवार को दो पाकिस्तानी विस्थापितों और एक अफगानिस्तानी नागरिक को नागरिकता प्रदान की है। उन्होंने नागरिकता प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि स्वयं के अच्छे भविष्य के साथ साथ देश के हित में बेहतर कार्य करना। जिससे देश का हित होगा और आपका भविष्य भी उज्ज्वल होगा।

जिलाधीश जितेन्द्र यादव ने पाकिस्तान के 17 वर्षीय काजल, 20 वर्षीय मुनीश व अफ़ग़ानिस्तान के 69 वर्षीय ब्यास लाल को भारतीय नागरिकता गुरुवार को प्रदान की है। जिलाधीश जितेंद्र यादव ने उन्हें यह भारतीय नागरिकता भारतीय नागरिक क्लिप अधिनियम 1955 की धारा-5(1) (क) के तहत भारतीय नागरिकता विधिवत रूप से प्रदान कर दी है।पाकिस्तान की निवासी काजल ने बताया कि वह वर्ष 2010 में पाकिस्तान से सह-परिवार भारत आ गए थे और परिवार के साथ भारत के हरियाणा राज्य के फरीदाबाद जिला में रह रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उन्होंने भारत सरकार के गृह मंत्रालय में अपनी भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के लिए आवेदन दिया था। उस आवेदन को गुरुवार को डीसी जितेंद्र यादव ने मूर्त रूप देकर हमें भारतीय नागरिकता प्रदान की है।मुनीश ने आगे बताया कि फिलहाल वह अपने परिवार के साथ फरीदाबाद के सैनिक कॉलोनी में बड़े हर्ष, खुशी, प्रेम और उल्लास के साथ रह रहे हैं।

इसके साथ ही काजल और मुनीश ने बताया कि भारत में हमें बहुत ही बढ़िया और अच्छा जीवन मिला है। अब हम फ़रीदाबाद में बड़ी शान और शौकत से और प्रेम और भाईचारे के साथ रह रहे हैं। ब्यास लाल ने बताया कि हिंदुस्तान और अफगानिस्तान में ज़मीन-आसमान का अंतर है। एक तरफ़ हिंदुस्तान में हम खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे है तो दूसरी ओर हमे वहाँ मर-मर कर जीना पड़ता था।

Related posts

राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग महिला कोच के साथ अभद्र व्यवहार, लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पलवल के किसानों और पुलिस के बीच जबरदस्त झड़प,पुलिस ने बरसाई  लाठी, ट्रेक्टरों के हवा निकाले – देखें पुरा लाइव वीडियो।    

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद के बसेलवा कालोनी में आज पुलिस व बाल सरंक्षण अधिकारी ने संयुक्त रूप रूकवाई एक नाबालिग की शादी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x