Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

चीनी नागरिक बिल्डिंग किराए पर लेकर चला रहा था चाइनीस क्लब और पब जहाँ से हो रहा था संदिग्ध गतिविधियों का संचालन

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
 ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा से पकड़े गए चीनी नागरिक सु फाई और उसकी गर्लफ्रेंड से हो रही पूछताछ एक के बाद नये नये खुलासे हो रहे है. और दोनों की गतिविधियां संदिग्ध लग रही है. इस दोनों ने ग्रेटर नोएडा घरबरा गांव में एक बिल्डिंग किराए पर ली थी जिसमें चाइनीस गेस्ट हाउस और पब का संचालन किया जा रहा था और इंडो-नेपाल बार्डर से पकड़े गए दोनों चीनी नागरिक इसी स्थान पर रुके थे इस बात की पुष्टि गिरफ्तार हुए दो चीनी नागरिकों के मोबाइल फोन की लोकेशन से हुआ है.

थाना इकोटेक पुलिस और अधिकारियों घरबरा गांव में स्थित चाइनीस क्लब में पहुंचे इस क्लब में लगातार जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए चीनी नागरिक सूचना के आधार पर पुलिस ने जब इस बिल्डिंग पर छापा मारा उससे पहले ही करीब 20 विदेशी युवक और 12 युवतियां यहां से फरार हो गए.  मौके से पुलिस ने तीन युवतियों को हिरासत में लिया है असम और मणिपुर की रहने वाली हैं और गेस्ट हाउस में खाना बनाने का काम करती है

उन्होंने बताया कि यहां पर कई चीनी नागरिक आकर रुकते थे. इस बिल्डिंग मैं फर्स्ट फ्लोर पर गेस्ट हाउस और पब चल रहा था. बिल्डिंग में 50 कमरे बने हैं जिनमें यह विदेशी नागरिक आकर  के रुकते थे.  इस बिल्डिंग को मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी का गेस्ट हाउस बता कर कर किराए पर लिया गया था जिससे किसी को संदेह ना हो. ग्रेटर नोएडा पुलिस इस बिल्डिंग में बने सभी कमरों की तलाशी ले रही है

आशंका है कि यहां से कोई बड़ी जानकारी या सबूत हाथ लग सकते हैं. ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी विशाल पांडे का कहना है वहाँ पर एक क्लब बना हुआ था पूछताछ के दौरान चीनी नागरिकों ने बताया कि उनके आदमी आकर रुकते थे. पुलिस ने क्लब की बिल्डिंग के मालिक को कागजात के साथ तलब किया है वहाँ चल पब के लाईसेन्स के बारे आबकारी विभाग के अधिकारियों से भी पड़ताल की जा रही है.

Related posts

यह बैच 109 महिला उप-निरीक्षकों सहित 367 उप-निरीक्षकों द्वारा दिल्ली पुलिस की प्रशिक्षित जनशक्ति को बढ़ाता है। 

Ajit Sinha

ट्रैक्टर का कहर, टेलर को कुचला, इंसाफ के लिए चौराहे पर शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन।

Ajit Sinha

सड़क पर 15 फीट लंबा अजगर लेटा हुआ देख मचा चिरसी गांव में हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x