Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

गौ- तस्करों और पुलिस और के बीच मुठभेड़ में दो घायल, चार फरार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: कोतवाली फेस- 3 क्षेत्र में गौ तस्करों और पुलिस और के बीच सेक्टर- 68 डंपिंग ग्राउंड के पास हुई मुठभेड़ में 2 गौ- तस्कर  पुलिस की गोली से घायल गए, और  उनके चार साथी मौके से फरार होने में सफल हो गए. घायल गौ- तस्करों की पहचान अमरोहा निवासी जीशान और मोहम्मद ईशा के रूप में हुई है. पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  जबकि फरार बदमाशों को पकडने के लिए पुलिस चला रही है कांबिंग ऑपरेशन.

गौ तस्करों के कब्जे से एक सेंट्रो कार, 2 तमंचे, कारतूस तथा गोकशी में प्रयोग होने वाले औजार बरामद अमरोहा से नोएडा तक प्रदेश के कई जिलों में गोकशी की घटनाओं को अंजाम  दे चुके है। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल जीशान और मोहम्मद ईशा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके से फरार गौ- तस्करों की तलाश के लिए  कांबिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

नोएडा सेंट्रल के एडीसीपी इलामारन जी. ने बताया कि कोतवाली फेस 3 पुलिस टीम सेक्टर- 68 के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक सेंट्रो कार को रोकना चाहा तो कार चालक तेजी से लेकर भागने लगा, पुलिस टीम ने पिछा किया और सेक्टर- 68 डम्पिंग ग्राउण्ड के पास कार को घेर लिया और  अपने आप को घिरा देख कर कार सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी.

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, चार बदमाश भागने सफल रहे.घायल होने के बाद गिरफ्तार किए गए. गौ तस्करों के कब्जे से एक सेंट्रो कार, 2 तमंचे कारतूस व गोकशी में प्रयोग होने वाले औजार बरामद हुए है.मौके से फरार हो गए  है गौ  तस्करों गिरफ्तारी के लिये कॉम्बिंग की जा रही है। गिरफ्तार बदमाशों का आपराधिक इतिहास पता लगाया जा रहा है.

Related posts

विदेशी नागरिकों को तकनीकी सहायता के नाम पर धोखाधड़ी से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश-3 महिलाएं सहित 14 अरेस्ट

Ajit Sinha

चंडीगढ़; पुलिस करती है मार्गदर्शक का कार्य, आमजन को करें सहयोग, महिला सहित 5000 पुलिस कर्मी तैनात – डीजीपी

Ajit Sinha

पति की किसी और महिला से अवैध संबंध होने के विरोध करने पर पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी, और दोनों हाथ-पैर काट कर फेंक दिए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x