Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: सीक्रेट खुलने के डर से भाभी अपने 15 वर्षीय देवर की चुन्नी से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी -अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:गांव फतेहपुर तगा के एक मकान के एक कमरे में 15 वर्षीय शराफत की हत्या उसकी भाभी ने अपनी चुन्नी से गला घोंटकर की थी। भाभी को शक था की उसकी सीक्रेट बातें वह किसी और को बता न दें। इसी डर से भाभी ने इस सनसनीखेज वारदात अंजाम दिया था। आरोपित भाभी को क्राइम ब्रांच,डीएलएफ की टीम ने अरेस्ट कर लिया हैं। आरोपित भाभी का नाम जातुनी हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि परसों शाम करीब 5 बजे कंट्रोल रूम से फतेहपुर तगा में एक युवक की हत्या की सूचना मिली। मामले की सूचना मिलते ही थाना धौज एसएचओ अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, इसके अलावा एसीपी दलबीर सिंह, फॉरेंसिक साइंस की डॉ मनीषा, और क्राइम ब्रांच डीएलएफ , क्राइम ब्रांच सेक्टर- 56 की टीम ने मौका मुआयना किया। 

डॉक्टर टीम के द्वारा नमूने लिए गए। युवक  की लाश को  जिले के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए शव गृह  में भेजा गया है। मृतक के पिता सोराव की शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक युवक के पिता ने बताया कि उसके बेटे शराफत जिसकी उम्र 15 /16 साल है, की डेड बॉडी घर में ही कपड़े से ढकी मिली है। जिसकी गर्दन पर रस्सी के निशान थे ।

जिसे पास ही स्थित अल्फला अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना मृतक के पिता ने पुलिस को दी। इस मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। उनका कहना हैं कि क्राइम ब्रांच,डीएलएफ टीम ने जांच के दौरान शक के बिनाह पर मृतक शराफत की भाभी जातुनी को पुलिस हिरासत में लिया था। पूछताछ में सामने आया कि मृतक शराफत अपनी भाभी के मायके गया था वहां पर शराफत को भाभी की कुछ बातों के बारे में पता लगा। वापस घर आने के बाद शराफत ने सीक्रेट बातों को भाई के साथ साझा करने की बात कही। उसका भाई ट्रक ड्राइवर है जो बाहर गया हुआ था। भाभी ने सीक्रेट खुलने के डर से अपने देवर को चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर घर में कपड़े से ढक दिया था। 

Related posts

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी के निवासियों ने सड़क निर्माण पूरा होने पर यूआईसी के चेयरमेन भारत भूषण,पार्षद,पूर्व पार्षद का किया धन्यवाद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी के पीड़ितों के मामले में मानव अधिकार आयोग के निर्देश पर एनआईटी के एसएचओ के खिलाफ जांच शुरू।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: स्टूडेंट वालंटियर्स ने गर्मियों में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x