Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

गौ तस्कर गैंग के तीन बदमाश अरेस्ट, एक फरार बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में दबोचा।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा पुलिस का गौ- तस्करों को चिन्हित कर खिलाफ अभियान चला रही है, इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गौ तस्करों का एक गैंग गौ मांस की सप्लाई लेकर नोएडा होते हुए दिल्ली जाने वाला है. सूचना पर कोतवाली- 58 के प्रभारी अपनी टीम के साथ सेक्टर- 62 गोल चक्कर के पास चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को रविवार देर रात को पकड़ा गया था। पकडे गए गौ तस्करों के कब्जे से 2 गाड़ियों में करीब 1500 किलोग्राम गोमांस व 2 चाकू बरामद किए गए । मौके से अभियुक्तों का एक साथी जुनैद फरार हो गया था, जिसे जयपुरिया चौराहे के पास स्थित छोटा डी पार्क के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है।

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को रविवार रात में ही गिरफ्तार किया गया, उनकी पहचान सज्जाद, रिजवान और सिराजुद्दीन के रूप हुई थी तीनो गाजियाबाद जिले के डासना के रहने वाले है. शुरुआती पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि वे गोवंश की हत्या कर गोमांस को अवैध रूप से गाजीपुर मार्केट में बेचने का काम करते हैं। जबकि इनका चौथा आरोपी जुनैद जो उस वक्त भाग गया था। पुलिस ने सोमवार को सेक्टर- 62 के डी पार्क के पास घेर लिया। खुद को घिरा देखकर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी और एक बार फिर भागने लगा। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह जख्मी हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

एडीसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 2 गाड़ियों में करीब 1500 किलोग्राम गोमांस और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले औजार और तमंचा बरामद किया है। जबकि मुठभेड़ मे घायल जुनैद के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स, एक अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद हुए है। इस गैंग के तीन सदस्य सलीम,सुऐब, तालिब अभी फरार जिनकी तलाश पुलिस ने शुरु कर दी है.

Related posts

कई मामलों में वांछित आदतन बदमाश को दिल्ली पुलिस की एजीएस अपराध शाखा ने किया गिरफ्तार ।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ बिग ब्रेकिंग: 50000 रुपये की रिश्वत लेते उप- आबकारी एवं कराधान आयुक्त (डीईटीसी) रंगे हाथों अरेस्ट

Ajit Sinha

दिल्ली -एनसीआर में गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो अरेस्ट, दो फरार, कीमत 25 लाख।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x