Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ग्रीन फील्ड में अवैध गेटों को लगाने को लेकर आमने- सामने वाले हुए आमने सामने, मामला पहुंचा पुलिस और डीटीपी तक।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में अवैध रूप से गेट लगाए जाने को लेकर आमने-सामने रहने वाले लोग बिल्कुल आमने- सामने हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों की आपस में धक्का मुक्की भी होने की खबरें हैं। इसमें एक पक्ष के लोगों ने डायल 112 पर कॉल की , इसके बाद मामला ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी तक पहुंच गया, पर समस्या का कोई समाधान नहीं निकला। क्यूंकि पुलिस गेट लगवाने के पक्ष में ज्यादात्तर होती हैं। थोड़ा मामला शांत होने के बाद पॉकेट के लोगों ने रोड न. 101 व 96 पर अपने सामने वालों के बातों को दर किनार करते गेट लगाने के लिए दोनों पॉकेटों के मुख्यद्वार में पिलर लगा दिए हैं।

इस बात से दोनों पक्षों के बीच तनाव हैं। इसके बाद पीड़ित लोगों अथर्व न्यूज़ से संपर्क साधा, और कहा कि उनकी फ़रियाद को सम्बंधित विभाग के अधिकारी तक पहुंचाने में उनका सहयोग करे, ताकि समय रहते इन अवैध गेटों को लगने से रोका जा सकें और सैकड़ों परिवार के लोगों को इस झमेले से राहत मिल सकें। इस मामले में “अथर्व न्यूज़” ने लोगों द्वारा भेजे गए मैसेज को डीटीपी इंफोर्स्मेंट राजेंद्र टी शर्मा को भेज दी हैं। और पीड़ित के पक्ष के लोगों की आवाज पहुंचा दी हैं। “अथर्व न्यूज़” ने डीटीपी इंफोर्स्मेंट राजेंद्र टी शर्मा से फोन पर उनसे बात की। इन समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस पर उन्होनें कहा कि मंगलवार को मौके पर संबंधित कनिष्ठ अभियंता को मौका देखने के लिए भेजेंगें। इसके बाद जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी वह अवश्य की जाएगी।

ग्रीन फील्ड निवासी कुमार गौरव , रानी जुनेजा , अनुराग आलोक , सुरेंद्र अग्रवाल, राजीव गुप्ता ने बताया कि उनके लाइन में लगभग 400 से अधिक परिवार के लोग रहते हैं। उनके आने -जाने के लिए मुख्य गेट नंबर -6 हैं, जोकि वैध हैं। लोगों की सुरक्षा की दृष्टिकोण से सुरक्षा गार्ड रात के 11 बजे इस गेट को बंद कर देती हैं, ऐसे में उन लोगों का रोड नंबर -96 व 101 गेट नंबर- 5 व 6 को जोड़ता हैं, से आने जाते हैं। क्यूंकि रात के वक़्त एक तरफ का एक ही गेट खुला रहता हैं, ऐसे में रात के वक़्त जो अपने कामकाज करके अपने घरों को लौटते हैं या उनके कोई न कोई रिश्तेदार आता- जाता रहता हैं, या कोई एमर्जेन्सी हो तो गेट लगने के बाद एक गाडी उन तक नहीं पहुँच सकता हैं। ऐसे में सैकड़ों परिवार के लोग मुश्किल में पड़ जाएंगें।

इसी रोड नंबर- 96 व 101 के निवासियों के द्वारा अवैध रूप से लगाए जा रहे गेटों के लगने का विरोध कर रहे हैं। आज गेट लगाने के लिए सड़क के दोनों तरफ पिलर लगाने के लिए गड्ढे खोद कर पिलर लगाए जा रहे थे। इस दौरान उन लोगों ने इसका विरोध किया तो गेट लगाने वाले पक्ष के लोगों ने उन के साथ धक्का मुक्की की। इसके बाद उन्होनें डायल 112 पर पुलिस को सूचित किया और पुलिस मौके पर पहुँच गई। और दोनों पक्षों को ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी ले गई, पर वहां पर इन समस्या का कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद पॉकेट 96 व 101 के लोगों ने जबरन पिलर गाड़ दिया। पीड़ित पक्ष के लोगों का कहना हैं कि मंगलवार को डीटीपी इंफोर्स्मेंट कार्यालय व सूरजकुंड थाने में इस मामले में शिकायत देंगें और उनसे अवैध गेटों को रोकने की मांग करेंगें।

Related posts

फरीदाबाद: जिला के सभी विस क्षेत्रों में हुई मतदान उपरांत स्क्रूटनिंग

Ajit Sinha

मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने फरीदाबाद और गुरुग्राम के डीसी से कहा कि निजी अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या तुरंत बढ़ाओं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : जिला पुलिस प्रशासन ने शहर के चार अलग -अलग थानों में सैकड़ों दलित उपद्रियों पर कातिलाना हमले करने का मुकदमा दर्ज किया, 21 अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x