Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: अवैध पानी और सीवरेज के कनेक्शनों को तुरंत वैध करवाए, अन्यथा होगी सख्त कार्रवाई -यशपाल यादव।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: निगम क्षेत्र में लगभग 6.5 लाख प्रॉपर्टी टैक्स यूनिट है जबकि वाटर और सीवरेज के लगभग 2 लाख ही वैध कनेक्शन है और इस तरह निगम क्षेत्र में लगभग 4.5 लाख अवैध वाटर और सीवरेज कनेक्शन चल रहे है।

निगमायुक्त ने सभी वार्ड के कार्यकारी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता और कनिष्ठ अभियन्ताआंे को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने क्षेत्र में निरीक्षण करे और सभी अवैध कनैक्शनों को वैध करने के लिए बाध्य करे और अगर कोई व्यक्ति अपने अवैध कनेक्शन को वैध नहीं कराता है तो उसका कनेक्शन काटने की कार्रवाई  करे।

इस श्रृंखला में वार्ड-23 और 26 में कैम्प लगाकर 75 पानी और 75 सीवर कनैक्शनों को वैध किया गया तथा 10,57000 रुपये की वसूली की और निगमायुक्त ने बताया कि जो व्यक्ति अपने-अपने कनैक्शनों को वैध नहीं कराते है तो उनके कनैक्शन काट दिए जाएंगे  और उनके विरूद्ध पानी की चोरी और निगम की मेन लाइन से छेड़खानी करने के आरोप में मुकदमा भी दायर किया जायेगा।निगमायुक्त ने सभी आमजन से अपील की है कि वे उपरोक्त कानूनी कार्रवाई  से बचने के लिए अपने सभी अवैध कनेक्शनों को वैध कराए।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: फरीदाबाद स्टेट विजिलेंस ने आज DHBVN के वाणिज्यिक लेखाकार अधिकारी को 26000 रूपए रिश्वत लेते किया अरेस्ट

Ajit Sinha

भाजपा सरकार में बुनियादी सुविधाओं के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे है लोग : सुमित गौड़

Ajit Sinha

हरियाणा: बल्लभगढ़ में सभी सुविधाओं से लैस मॉडल बस टर्मिनल विकसित करने का रास्ता अब साफ हो गया है-मूलचंद शर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x