Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : “ऑपरेशन मुस्कान 3” में पुलिस ने 411 बच्चों की तलाश, बच्चों को सौप कर, उनके माता -पिताओं के चेहरे पर लौटाएं मुस्कान , सीपी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देश भर में चलाएं “ऑपरेशन मुस्कान” 3 अभियान में फरीदाबाद पुलिस ने 411 बच्चों को तलाश कर,उसके माता -पिताओं  को सौप कर, उनके चेहरे पर मुस्कान लौटानें का सराहनीय  कार्य किया हैं। इस ऑपरेशन मुस्कान 3 अभियान में हरियाणा में फरीदाबाद को दूसरा  स्थान प्राप्त हुआ हैं।

             पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने जानकारी देते हुए बताया कि “ऑपरेशन मुस्कान 3”  अभियान  के तहत जिले भर में लापता व ग़ुम हुए बच्चों की तलाशनें का अभियान चलाया गया था और यह अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक गृह मंत्रालय , भारत सरकार के दिशा -निर्देश पर चलाया गया था। उनका कहना हैं कि इस क्रम में  प्रत्येक थाना क्षेत्रों में दो -दो पुलिस कर्मियों की अलग -अलग टीमें बनाई गईं थी जिसके बेहतरीन प्रयास से इस दौरान 411 बच्चों की तलाश की गई। उनका कहना हैं कि तलाशें गए बच्चों में 77 लड़कें व 2 लड़कियां हरियाणा प्रदेश के हैं और 310 लड़कें व 22 लड़कियां और प्रदेशों के  हैं। उनका कहना हैं कि इस ऑपरेशन मुस्कान  अभियान को सफल बना कर तलाशें गए 411 बच्चों को, उनके   माता -पिताओं को सौप कर , उनके  चेहरे पर मुस्कान को लौटाने का कार्य किया हैं जो जिला पुलिस प्रशासन के लिए गर्व की बात हैं।
 

Related posts

फरीदाबाद : तीन बच्चों को राजकीय प्राथमिक पाठशाला एन एच 5 में दाखिल कराया गया।

Ajit Sinha

हरियाणा: सरकारी विभागों में ग्रुप सी व डी श्रेणी व गैर-राजपत्रित शिक्षण पदों के लिए ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल’ का शुभारंभ किया।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद:प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में भावांतर भरपाई योजना के तहत फसलों के संरक्षित मूल्यों में बढ़ोतरी की है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x