Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा और राजस्थान में स्नैचिंग व चोरी के 50 मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने रेवाड़ी, धारूहेड़ा, गुरुग्राम और राजस्थान में स्नैचिंग और चोरी के लगभग 50 मामलों में शामिल एक आरोपी को नूंह जिले से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उसके कब्जे से एक देसी कट्टा, स्नैच किए 7 मोबाइल फोन, 55 सिम कार्ड और दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान नूंह के रानियाकी निवासी सरफरोज उर्फ चिल्लू के रूप में हुई है। वह करीब 50 स्नैचिंग और चोरी की घटनाओं में शामिल पाया गया है। दिनांक 08.06.2022 को सूचना प्राप्त हुई कि गिरफ्तार आरोपित अवैध हथियार एवं चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अपने खेत में मौजूद है। इसके बाद पुलिस की टीम पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने हरियाणा के रेवाड़ी, धारूहेड़ा, गुरुगाम और साथ लगते राजस्थान के इलाकों में स्नैचिंग और चोरी के करीब 50 मामलों में अपनी संलिप्तता का खुलासा किया। यह भी पता चला कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर स्नैचिंग और चोरी को वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपी से पूछताछ में चोरी और स्नैचिंग की और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना संबंधित पुलिस को दे दी गई है। उसे गहन पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: नगर निगम का एक अधिशासी अभियंता व उसके निजी सचिव को करनाल पुलिस ने फरीदाबाद घर से किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फर्जी मोबाइल नंबर से उबर टैक्सी बुक कर चाकू की नोक पर चालक से लूट करने वाले 4 लूटेरों को क्राइम ब्रांच -30 ने किया अरेस्ट 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिम से बाहर निकलते ही एक शख्स के ऊपर अज्ञात हमलावरों ने कर दी गोलियों की बरसात, मारा गया -फरार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x