Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : महाराजा अग्रसेन विवाह समिति द्वारा आयोजित 18 वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन 7-8 अक्टूबर को।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : महाराजा अग्रसेन विवाह समिति की मीटिंग की गई जिसमें ये निश्चित किया गया कि 18वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन 7-8 अक्टूबर 2017 को महाराजा अग्रसेन भवन सेक्टर-19 में बड़ी धूमधाम से किया जाएगा। जिसके लिए 100 पंजीकरण कार्यालय फरीदाबाद, पलवल, होडल, मेवात, यू.पी. व एनसीआर में बनाए गए हैं। समिति के अध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश गोयल ने बताया कि युवतियों का पंजीकरण निशुल्क किया जा रहा है जिसमें डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, ग्रेजुएट, विकलांग, तलाकशुदा, एम.बी.ए. पढ़े-लिखे आदि युवक युवतियों के रजिस्ट्रेशन किये जाएंगे। महासचिव संजीव कुशवाहा मौर्य ने सभी सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं से अपील की है कि परिचय सम्मेलन में बढ़-चढक़र भाग लें।
                     मीटिंग में मुख्य रूप से संरक्षक अनिल गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोहर लाल सिंघल, वरिष्ठ उपप्रधान तेजपाल गर्ग, युगल मित्तल, बलराज गुप्ता, जे.पी. बंसल, पी.सी. गुप्ता, उपप्रधान जी.डी. गोयल, केदारनाथ अग्रवाल, विजय बंसल, सचिव एल.डी. सिंघल, पवन गर्ग, बाल किशन मंगला, आई.सी. मित्तल, एस.पी. गुप्ता, शिव कुमार मंगला, प्रचार सचिव पं. मनीष शर्मा, प्रवीण अग्रवाल, अनिल अग्रवाल लेखा निरीक्षक, शिव प्रसाद मुनीम, राम गोपाल कंसल आदि उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने थाना यातायात में हवलदार रणवीर को 8000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद के न्यू पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल का फ्लैट चोरों ने खंगाला, लाखों जेवरात लेकर हुए रफू चक्कर।

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ :राव दानसिंह को पार्टी नेतृत्व ने गुजरात चुनाव में पर्यवेक्षक की जिम्मेवारी सौंपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x