Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

लेडी हेड कांस्टेबल पर 8000 रूपए रिश्वत मांगने का केस दर्ज, विजिलेंस टीम को देखकर मौके से भागने में रही सफल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने आज कैथल जिले में तैनात एक महिला हेड कांस्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि महिला हेड कांस्टेबल पर सिविल लाइन पुलिस थाने में दर्ज एक केस में शिकायतकर्ता के बेटे का नाम हटाने की एवज में 8,000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में कार्रवाई की गई है।  
                   
कैथल के जनकपुरी कॉलोनी निवासी रामपाल की शिकायत पर महिला हेड कांस्टेबल महिंद्रो देवी पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत की पुष्टि के बाद ब्यूरो की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आरोपी को काबू करने के लिए रेड की लेकिन इससे पहले आरोपी मौके से भागने में कामयाब रही। प्रवक्ता ने आगे बताया कि आरोपी के खिलाफ ब्यूरो के थाना अंबाला में मामला दर्ज कर केस की आगे की जांच जारी है।

Related posts

फरीदाबाद में एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर होगी पूर्णतया रोक:डीसी जितेन्द्र यादव

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के 21 गांवों में 4321 एलईडी लाइटिंग सिस्टम के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस ने समारोहिक परेड के साथ आयुक्तालय दिवस 2026 मनाया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x