Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

स्कूल में दसवीं में फेल हो गया तो लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बन स्कूल के संचालक को जान से मारने की धमकी दे डाला-अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर गुरु द्रोणाचार्य स्कूल भांगरौला के संचालक एंव प्रिंसिपल को अपहरण कर जान से मारने की धमकी देने के आरोपित को अपराध शाखा, सेक्टर -31 की टीम ने आज अरेस्ट कर लिया। इस आरोपित के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोबाइल फोन बरामद कर लिया हैं। आरोपित ने खुलासा किया हैं कि वह इस स्कूल में दसवीं का परीक्षा दिया था जिसमें वह फेल हो गया था, इसके बाद वह आगे की पढ़ाई नहीं कर सका। इससे खफा होकर उन्हें ये धमकी दी थी। ये जानकारी आज एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने आयोजित प्रेस वार्ता में दी हैं।

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गत 3 जून 2022 को पुलिस थाना फरुखनगर में गुरु द्रोणाचार्य स्कूल, भांगरौला के संचालक ने शिकायत दी कि गत 3 जून -2022 को समय सायं 7:39 बजे उसके  मोबाइल फोन पर एक कॉल आई जिसने कहा कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है तथा उसका अपहरण करने जान से मार दूंगा। इस सम्बन्ध में थाना फरुखनगर, गुरुग्राम में भारतीय दंड संहिता की धारा 506 के तहत मुकदमा दर्ज गया।

उनका कहना हैं कि इस मामले में अपराध शाखा, सेक्टर -31 प्रभारी आनंद कुमार की टीम ने तत्परता से कार्रवाई  करते हुए फोन करके धमकी देने वाले आरोपित शख्स  को आज गांव बांस कुसला, गुरुग्राम से अरेस्ट कर लिया। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम *पिन्कु उर्फ गोलू , उम्र 20 वर्ष* हैं। उनका कहना हैं कि आरोपित से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वर्ष-2019 में वह  शिकायतकर्ता के स्कूल में 10वीं कक्षा में पढता था तथा  फेल हो गया था। इस बात से वह  नाखुश था और संचालक से रंजिश रखने लगा। दसवीं कक्षा में फेल होने के कारण वह आगे नहीं पढ़ पाया तो उसने स्कूल के प्रिन्सिपल/संचालक को धमकी देने की योजना बनाई।

योजनानुसार उसने अपने मोबाईल फोन का नम्बर छुपाने के लिए उसने वर्चुअल नंबर से संचालक को अपहरण करके मारने की धमकी दी। उनका कहना हैं कि आरोपित द्वारा *वारदात में प्रयोग किया गया मोबाइल फोन भी आरोपित  के कब्जा से बरामद* किया जा चुका है। आरोपित को आगामी कार्रवाई  के लिए अदालत के सम्मुख पेश किया जाएगा। मुकदमा  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच, सेक्टर -85 ने 80 लाख लूट केस में बांछित एक अपराधी को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:अपराध व अपराधियों पर कार्रवाई करना तथा पुलिस की छवि में बढ़ोतरी करना ही है उद्देश्य- हरदीप सिंह दून

Ajit Sinha

कॉल सेंटर खोलकर लोन और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x