Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

बोलोरो गाडी में दो घंटे तक घुमाने के बाद परिचित ने शख्स को गोलियों से भून कर मार डाला।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: बोलेरो गाडी पर सवार एक परिचित ने आज दिन दहाड़े न्यू कॉलोनी के निकट एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात की खबर मिलते ही इलाके की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक मनीष भरद्वाज के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया हैं।

खबर के मुताबिक आज दोपहर के लगभग 3 बजे न्यू कॉलोनी मोड़ के निकट मनीष भारद्वाज नामक शख्स को उसके परिचित ने गोलियों से भून दिया। लहूलुहान अवस्था में नजदीक के एक हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राम्भिक जांच में पता चला कि सन्नी कांत, मनीष भारद्वाज व प्रमोद उर्फ़ बबलू एक बोलेरो गाड़ी में सवार थे।

प्रमोद उर्फ़ बबलू गाड़ी चला रहा था तथा ये तीनों लगभग 2 घण्टे से गाड़ी में ही घूम रहे थे। मनीष भारद्वाज जब अपनी स्कूटी लेने के लिए गाड़ी से उतरने वाला था तो सन्नी कांत ने उसको गोलियों से भून दिया । इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही दीपक सहारण, डीसीपी वेस्ट और उनकी टीम तुरंत क्राइम टीम, फिंगर प्रिंट टीम आदि के साथ मौके पर गए और मामले की जांच शुरू कर दी। अब आरोपितों पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।पुलिस की माने तो गोली मारने वाले के नाम सन्नी कांत , निवासी कृष्णा कॉलोनी , गुरुग्राम हैं और बोलेरो गाड़ी को मौके से अपने कब्जे में पुलिस ने ले लिया हैं।

Related posts

सोनीपत की एक सनसनीखेज हत्या कांड में शामिल व वांछित दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

पहले तो उसका भाई मेरी पत्नी को लेकर भाग गया, बार -बार ये कहता था कि तेरी पत्नी भाग गई, इसलिए उसकी हत्या कर दी -अरेस्ट।

Ajit Sinha

भाजपा के एक नेता ने महिला पत्रकार के साथ किया बलात्कार, एनआईटी महिला थाने में केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x