Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा 112‘ (ईआरएसएस) परियोजना के सफल लॉन्च के लिए एडीजीपी डॉ. अर्शिंदर सिंह चावला को किया सम्मानित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (दूरसंचार एवं आईटी) डाॅ. अर्शिंदर सिंह चावला को प्रतिष्ठित ईआरएसएस/डायल-112 परियोजना को लेकर अनुकरणीय नेतृत्व देते हुए समन्वय, निष्पादन और सफल लॉन्च में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए राज्य सरकार की ओर से प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है।           

अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राजीव अरोड़ा ने राज्य सरकार की ओर से डॉ. ए.एस. चावला को प्रशंसा पत्र प्रदान किया। डॉ. चावला द्वारा इस महत्वपूर्ण परियोजना में उल्लेखनीय योगदान देते हुए इसे गति प्रदान की गई जिसके लिए कई हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पूरी टीम को प्रेरित कर अनुकरणीय नेतृत्व किया।       

डॉ. चावला जो वर्तमान में एडीजीपी (प्रशासन, दूरसंचार और आईटी) के पद पर तैनात हैं, इस प्रतिष्ठित परियोजना के लिए राज्य नोडल अधिकारी का प्रभार भी संभाल रहे हैं।

Related posts

गुरुग्राम ब्रेकिंग:हरियाणा को बनाएंगे मैन्यूफैक्चरिंग का हब : नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

सत्ता में आने से पहले जेजेपी ने कैथल जिले में दिलाया युवाओं को रोजगार

Ajit Sinha

ढाबा मालिक ने मात्र 83000 रूपए की लालच में ट्रांसपोर्टर दोस्त की ट्रक से कुचल कर हत्या की और गटर में डाल दिया था, गिरफ्तार।

Ajit Sinha
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x