Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 5 आईएएस और 2 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 5 आईएएस और 2 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ के प्रबंध निदेशक और हैफेड के प्रबंध निदेशक ए श्रीनिवास को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के महानिदेशक और सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।        

 स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा के मिशन निदेशक और हरियाणा चिकित्सा सेवाएं निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक प्रभजोत सिंह को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे आदित्य दहिया को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का निदेशक और विशेष सचिव लगाया गया है। अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के विशेष सचिव और कुरुक्षेत्र के उपायुक्त मुकुल कुमार को अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह 2021 के आयोजन के लिए नोडल अधिकारी लगाया गया है। इसके अलावा उन्हें कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।         

चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के निदेशक और विशेष सचिव डॉ शालीन को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का विशेष सचिव लगाया गया है। स्थानांतरित किए गए एचसीएस अधिकारियों में जिला परिषद, करनाल और डीआरडीए, करनाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेश कुमार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) तथा नागरिक संसाधन सूचना विभाग का अतिरिक्त निदेशक लगाया गया है। जिला परिषद, हिसार की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अग्रोहा की खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी आंचल भास्कर को जिला परिषद, फतेहाबाद की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, भूना लगाया गया है।

Related posts

एक फौजी ने आत्महत्या करने से पहले वायरल वीडियो में किसके बारे में क्या कहा आप स्वंय प्रकाशित इस वीडियो में सुनिए। 

Ajit Sinha

मानव रचना में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, छात्रों को आपात स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा देने के तरीके सिखाए

Ajit Sinha

सहकारिता मंत्री बनवारी लाल के नेतृत्व में पांच सदस्यीय दल पहुंचा जर्मनी और इटली के दौरे पर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x