Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने पार्टी की विचारधारा का किया प्रचार प्रसार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने अपनी पार्टी का प्रचार प्रसार करने के लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर लोगों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं के बारे में जाना और कई जगह पर राजेश भाटिया ने समस्याओं का निदान मौके पर ही कर दिया। दुष्यंत चौटाला, उप- मुख्यमंत्री, हरियाणा सरकार के दिशा निर्देशन में जननायक जनता पार्टी बेहतर कार्य कर रही है और भविष्य में दूरगामी सोच पर विकास कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभा रही है।

इस सोच के आधार पर राजेश भाटिया ने फरीदाबाद वासियों से अपील की  कि  वे जन नायक जनता पार्टी  के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत करें और विचारधारा को अमल में लाकर अन्य लोगों को पार्टी के साथ जोड़ें। जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया का किसान मजदूर कॉलोनी में नीरज डोगरा ने फूल मालाओं से स्वागत किया और पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव जकोपुर सरदारी ने भी जिला अध्यक्ष, कुलदीप तेवतिया, नलिन हुड्डा,

हनुमान  खींची, नीरज डोगरा, अशोक कुमार , अमित टंडन, खुर्शीद अल्वी का स्वागत करने के बाद लोगों की समस्याएं सुनी। इसी तरह मोहना गांव की सरदारी ने भी चौपाल पर जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया का फूल मालाओं से स्वागत किया और उनकी समस्याओं के निवारण हेतु सुना। इस अवसर पर नंबरदार  ईश्वर सिंह.सूरज अत्री, प्रभु मास्टर, बिट्टू, सचिव रिशाल. त्रिलोकचंद, रणधीर बाबू, सीताराम, सरवन कराना, जुबेर खान, मुबारिक खान, अरबाज खान, अल्ताफ हुसैन, साकिर खान, जहीर खान, साबिर खान, कमरूदीन के अलावा अन्य ग्रामवासी शामिल थे।

Related posts

सहकारी बैंकों के ऋणी सदस्यों व किसानों के लिए एकमुश्त अदायगी योजना-2019 की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई हैं। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बलात्कार का केस वापस लेने के एवज में 5 लाख रूपए लेते एक फिजियोथेरेपी और उसके महिला सहयोगी अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद :एनआईटी में सावित्री पॉलिटेक्निक फॉर वूमैन में आज करवा चौथ के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x