Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

शिकायतकर्ता को झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देने वाली महिला एएसआई पूनम 10000 रूपए रिश्वत लेते अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य विजिलेंस ब्यूरो ने महिला थाना झज्जर में तैनात एक महिला सहायक उप निरीक्षक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। राज्य सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि गांव कोयलपुर निवासी राजबीर की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। आरोपित एएसआई पूनम ने शिकायतकर्ता को झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कथित तौर पर रिश्वत की मांग की थी।

शिकायतकर्ता जो रिश्वत नहीं देता चाहता था, ने इस मामले की जानकारी विजिलेंस ब्यूरो को दी। शिकायत की पुष्टि के बाद ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी एएसआई को 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथ काबू किया। प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Related posts

नोएडा एयरपोर्ट परियोजना को बाधित करने के लिए रची गई साजिश का खुलासा, फर्जी अपहरण मामले में दो महिलाओं समेत 5 अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पौधे के बिना इंसान की जिंदगी अधूरी हैं, ऐसे में प्रत्येक इंसान को एक -एक पैधे अवश्य लगाने चाहिए , चौकी के इंचार्ज रणधीर सिंह

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जिला अंबाला के उपायुक्त द्वारा जिला उपायुक्त संगरूर, पंजाब को लिखा गया पत्र।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x