Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

फर्जी कॉल सेंटर खोलकर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश,10 युवतियों समेत 16 लोग अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा : साइबर सेल गौतमबुद्धनगर और कोतवाली सेक्टर-113 नोएडा पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर खोलकर इंश्योरेंस पॉलिसी सैटलमैंट करने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश कर 10 युवतियां समेत कुल 16 ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 16 मोबाइल, एक लेपटॉप, एक लाख 50 हजार रुपये कैश बरामद किया है। इस गैंग ने एनटीपीसी के रिटायर्ड कर्मचारी से पॉलिसी सेटलमेंट को लेकर 1 करोड़ 60 लाख की ठगी की थी।

एडिशनल डीसीपी ने बताया के एक एनटीपीसी के रिटायर अधिकारी ने थाना 113 में मामला दर्ज कराया था कि के पॉलिसी सेटेलमेंट के नाम पर उनके साथ करीब 1 करोड़ 60 लाख की ठगी की गई है. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई और जांच करते हुए इस गैंग के कॉल सेंटर तक पहुंच गई जो गाजियाबाद के भोजपुर से ऑपरेट कर रहा था. जहां 10 महिलाओं समेत 16 लोग इसी तरीके से लोगों को बेवकूफ बनाकर ठगी कर रहे थे। इसके गैंग के मास्टर माइंड सोनू कुमार को भी गिरफ्तार किया है

साथ ही बताया कि इन सभी को गाजियाबाद के भोपुरा से गिरफ्तार किया है जोकि फर्जी कॉल सैंटर खोलकर फर्जी सिम मोबाइल का प्रयोग करते हुए लोगों को पालिसी के एवज में पालिसी जिनकी किश्त जमा नहीं होती का पैसा वापस करने और अन्य फायदो का झांसा देकर लोगों से धोखाधडी कर लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाते थे। अब तक ये कई राज्यो के अलग- अलग जिलों के दर्जनों लोगों से करोड़ो की ठगी कर चुके है। इनके पास से पुलिस ने एक लैपटॉप, 16 मोबाइल सहित 1 लाख 50 हजार रुपए को अकाउंट सीज कर बरामद की है।

Related posts

फरीदाबाद का दीपक उर्फ़ मीठी 50 लाख रूपए की फिरौती मांगने व नहीं देने पर जान से मारने की धमकी,गुरुग्राम पुलिस किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

3,000 रुपये रिश्वत लेते एएलएम जयबीर सिंह रंगे हाथ पकड़ा गया।

Ajit Sinha

गर्वमेन्ट स्कूल में लडकियों के साथ मारपीट व छेडछाड के आरोप में पीटीआई टीचर को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x