Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सरकारी कॉलेजो में 20% सीटें बढ़ाने को लेकर एनएसयूआई ने किया जिला उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : आज एनएसयूआई फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 12 स्थित जिला उपायुक्त कार्यालय पर  कॉलेजों में UG/PG कक्षाओं में 20% सीट बढ़ाने को लेकर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष कृष्ण अत्री के नेतृत्व में प्रदर्शन किया तथा जिला उपायुक्त की अनुपस्थिति में तहसीलदार सुशील शर्मा को ज्ञापन सौंपा । इस  दौरान मुख्य रूप से प्रदेश सचिव लोकेश गौड़ ,  सुनील मिश्रा , विकास फागना , मोहित त्यागी , चेतन दीक्षित आदि मुख्य रूप से मौजूद थे ।
जिला अध्यक्ष कृष्ण अत्री ने बताया कि  फरीदाबाद  जिले में कुछ ही सरकारी कॉलेज है जिनमें  सभी मे सीटें भर चुकी है और हजारों बच्चे दाखिले से वंचित रह गए है । अत्री ने बताया कि ज्यादातर बच्चो के 65% – 70% तक अंक है लेकिन फिर भी दाखिले नही हो पाए है । ऐसे में स्नातक ( बी.ए , बी.कॉम , बी.एससी, बीसीए, बीबीए ) तथा परास्नातक ( एम.ए, एम.कॉम, एम.एससी) कक्षाओं में 20% सीट बढ़ा देनी चाहिए । इस मौके पर सुनील मिश्रा , विकास फागना , मोहित त्यागी ने सामूहिक रूप से कहा कि  ज्यादातर छात्र ग्रामीण आँचल से आते है और मध्यम वर्गीय परिवार से आते है तथा प्राइवेट कॉलेजो में फीस ज्यादा होती है तो दाखिल नही ले पाते है । ऐसे में छात्रों का सरकारी कॉलेजो की तरफ ज्यादा रुझान रहता है । अतः फरीदाबाद के छात्रों की माँग को गंभीरता से लेकर जल्द से जल्द सीट बढ़ा दी जाए ।
इस मौके पर दिनेश कटारिया , पुनीत कौशिक , विजय चौहान , हिमांशु भट्ट , राजू , प्रमोद अश्वन , रोहित करदम , अतुल पाल ,दिवांशु , विवेक अग्रवाल , अनिल प्रताप , कपिल , मुरारी , अभिषेक शर्मा , योगेश गोला , खेमचंद , शिवानन्द , सीमा भास्कर , बिंदु शर्मा , सदफ सिद्दीकी , दिव्या , ललिता , सुमन , शारदा , पिंकी , कोमल , रीना आदि सैंकड़ो छात्र मौजूद थे ।

Related posts

फरीदाबाद: लोकतंत्र के महापर्व में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में दिखी खुशी की झलक

Ajit Sinha

फरीदाबाद:डॉक्टर दिनेश गुप्ता 2025 के लिए बने आईएमए के प्रधान

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नवरात्रों में शुरू हुई मंदिरों में रौनक, महारानी वैष्णोदेवी मंदिर में पहले दिन हुई मां शैलपुत्री की भव्य पूजा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x