Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 1 जून 2022, बुधवार से तीन दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश में रहेंगे।

अजीत सिन्हा / नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कल 01 जून 2022, बुधवार से तीन दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश में रहेंगे जहाँ वे कई संगठनात्मक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रवास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 8 सफल वर्ष पूरे होने के अवसर पर 30 मई से लेकर 14 जून तक पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान का ही एक हिस्सा है। नड्डा कल बुधवार को प्रातः 10:10 बजे राजाभोज एयरपोर्ट, भोपाल पहुंचेंगे जहां स्टेट हैंगर पर प्रातः 10:30 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात् वे दोपहर 11:40 बजे गुरुद्वारा नानक टेकरी, ईदगाह हिस्ल के दर्शन करेंगे।

तत्पश्चात् वे भोपाल गेट स्थित शहीद स्मारक पर दोपहर 12:05 बजे शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:30 बजे भोपाल में 7 नंबर स्टॉप के पास स्थिति नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। वे दोपहर 01:00 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय, भोपाल में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। इसके ठीक पश्चात् वे पार्टी के प्रदेश कार्यालय में ही मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल के साथ मुलाक़ात करेंगे। अपराह्न 03:30 बजे श्री नड्डा मोतीलाल नेहरू स्टेडियम (लाल परेड मैदान), भोपाल में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में भाग लेंगे। इसके पश्चात् वे जबलपुर के लिए रवाना हो जायेंगे। शाम 06:30 बजे नड्डा जबलपुर डुमना हवाई अड्डा, जबलपुर पहुंचेंगे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं दारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

अगले दिन गुरुवार, 02 जून को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रातः 10:00 बजे केंट विधान सभा में शहीद भगत सिंह मंडल के बूथ संख्या 106 पर बूथ बैठक करेंगे। इससे पहले वे प्रातः 09:30 बजे रानीताल के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा के भी आवास जायेंगे। बूथ बैठक के पश्चात् नड्डा पूर्वाह्न 11:00 बजे अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकर्ता के निवास (महर्षि अरविन्द वार्ड, घमापुर चौक) स्थान जायेंगे। पूर्वाह्न 11:40 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष रॉयल स्कूल, संजीवनी नगर गढ़ा, विधानसभा पश्चिम के रानी दुर्गावती मंडल की
बैठक लेंगे। वे दोपहर 12:40 बजे भाजपा संभागीय कार्यालय, जबलपुर पहुंचेंगे जहाँ वे पार्टी के कोर ग्रुप के साथ बैठक करेंगे।

दोपहर 02:30 बजे इसी स्थान पर वे सोशल मीडिया समूह और पार्टी की आर्थिक टोली के साथ बैठक करेंगे। शाम 04:00 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष वेटनरी कॉलेज ग्राउंड, रानीताल (मध्य प्रदेश) में ‘यूथ कनेक्ट कार्यक्रम में युवाओं के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद वे वे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के आवास भी जायेंगे। वे पचपेढ़ी स्थित पार्टी की वरिष्ठ नेता श्रीमती जयश्री बनर्जी के आवास भी जायेंगे। 03 जून 2022 को दोपहर 12:30 बजे श्री नड्डा जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहाँ से वे दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे।

Related posts

हत्या के मुकदमे में 6 साल से फरार कुख्यात अपराधी जफरू को मेवात से भारी विरोध के बाद पकड़ा गया।

Ajit Sinha

कांग्रेस: रुपया डॉलर के मुकाबले हर दिन नए कीर्तिमान बना रहा है और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है-देखें वीडियो।

Ajit Sinha

मोदी सरकार ने ट्रम्प के आगे घुटने टेक कर कृषि क्षेत्र में अमरीकी निर्यात के लिए दरवाजे खोले – दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x