Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली नमक बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 600 क्विंटल नकली नमक को 24000 बरामद।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा की कोतवाली दादरी पुलिस ने अवैध तरीके से टाटा साल्ट कंज्यूमर के रजिस्टर्ड ब्रांड के नकली रैपरो मे सादा नमक भरकर मार्केट में सप्लाई कर बिक्री करने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी कर, भारी मात्रा में नकली नमक बरामद किया है.पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर फैक्ट्री से 10 लाख रुपये कीमत के लगभग 60,000 किलो नकली नमक, चार बैटरे, एक सिलाई मशीन, एक पैकेट सील करने की मशीन, एक वेट करने वाली मशीन और नकली नमक को सप्लाई करने वाला  एक ट्रक बरामद किया है.

पुलिस के गिरफ्त खड़े मुकेश कंसल और शाकिर हुसैन को जारचा रोड फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अवैध तरीके से धोखाधड़ी करते हुए टाटा साल्ट कंज्यूमर के रजिस्टर्ड ब्रांड के नकली रैपरो मे सादा नमक भरकर मार्केट में सप्लाई कर बिक्री करने का कार्य कर रहे थे।

डीसीपी मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि दादरी पुलिस को शिकायत मिली थी इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

फैक्ट्री पर छापेमारी के दौरान 24000 नमक पैकेट के रैपर बरामद किए गए हैं। फैक्ट्री में नमक बनाने का सामान भी मिला है। पकड़े गए  आरोपियों को धोखाधड़ी और 63/65 कापीराइट एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार किया गया। डीसीपी ग्रेटर नोएडा का कहना है कि पकड़े गए नमक की कीमत दस लाख से ज्यादा है और जानकारी की जा रही है कि कब से यह लोग अवैध कारोबार के धंधे में लगे हुए थे और कहां कहा  ये लोग इस नकली नमक को सप्लाई किया करते थे.

Related posts

ससुर उसकी पत्नी को मायके से लाने दे रहा था, इसलिए उसके नाम से 10 लाख की रंगदारी मांगी थी, ताकि उसे सबक सीखा सकें।

Ajit Sinha

सफाई के दौरान मरीज व मृत मरीजों के मोबाईल पर हाथ साफ करने वाली सफाई कर्मी गिरफ्तार, चोरी के 6 मोबाइल बरामद  

Ajit Sinha

कांग्रेस प्रत्याशी की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने धमकी देकर ब्लैकमेल करने की कोशिश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x