Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने आज आयोजित वार्ता में राहुल गांधी के बारे में क्या कहा -पढ़े

अजीत सिन्हा / नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने आज केन्द्रीय कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस के विश्लेषण को तथ्यहीन एवं वास्तविकता से परे बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बना है और विश्व पटल पर भारत के गौरव एवं आत्म सम्मान को स्थापित किया गया है, परन्तु कांग्रेस अपनी बंद आंखों से विकसित होते भारत को देख नहीं पा रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर तंज कसते हुए डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का तथाकथित ज्ञान तब ही छलकने लगता है जब वे विदेश जाकर ज्ञान प्राप्त करते हैं।

उत्तरोत्तर, कांग्रेस पार्टी उस ओर बढ़ती जा रही है जहां उनकी प्रासंगिकता और आवश्यकता पूरी तरह समाप्त हो रही है, क्योंकि वे समसामयिक बदलाव को अपनी दृष्टि से देख नहीं पा रही है। भारत के आर्थिक परिदृश्य की वास्तविकता को स्पष्ट करते हुए डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि आज विश्व में चुनौतीपूर्ण आर्थिक परिस्थितियां है, इसके बावजूद प्रधानत्मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली सरकार की कुशल नीतियों की वजह से देश की ग्रोथ रेट आज भी मुद्रास्फीति से ज्यादा है। वर्तमान में, भारत की ग्रोथ रेट 8.5 प्रतिशत है जबकि मुद्रास्फीति 7.5 प्रतिशत है। दूसरी ओर, हमारे पड़ौसी देश सहित अमेरिका और यूरोप जैसे विकसित देशों की मुद्रास्फीति भारत से कहीं ज्यादा है।

ज्यादातर देशों की मुद्रास्फीति भारत से बहुत ज्यादा है। वैश्विक महामंदी के दौर में देश में हुई बड़ी आर्थिक गतिविधियों की चर्चा करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि देश में पिछले आठ वर्षो में अनेक बड़े अभियान चलाए गए हैं, जिसमें विश्व का सबसे बड़ा वित्तीय समावेशन, दुनिया का सबसे बड़ा स्वास्थ्य केयर प्रोग्राम, विश्व का सबसे बड़ा फूड डिस्टीब्यूशन और विश्व का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम इत्यादि शामिल हैं। ये सभी कार्य उस दौर में संपन्न किए गए जब दुनिया के विकसित देशों के समूह जी-7 के सभी देशों की ग्रोथ रेट निगेटीव दिखी। ऐसी विकट परिस्थितियों में मोदी सरकार ने हर गांव में सड़क, हर गांव में बिजली, हर घर में नलयुक्त जल देने की व्यवस्था सुनिश्चित की है। विश्व पटल पर एक नेतृत्वकर्त्ता देश के रूप में उभरते भारत को देखने में कांग्रेस को अक्षम बताते हुए डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि “सॉफ्ट स्टेट” वाली भारत की छवि अब समाप्त हो गयी है, जो वर्षों से बनी हुई थी और अब रक्षा उत्पाद में आत्मनिर्भर देश के रूप में भारत की छवि बनी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति के क्षेत्र में भारत गौरव एवं आत्मसम्मान के साथ स्थापित हुआ है। यह दर्शाता है कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय राजनीति ने एक युगान्तर स्थापित किया है। पहली बार हमलोगों ने देखा है कि विश्व के सभी अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत को
विशेष महत्व मिला है। पिछले आठ वर्षो में देश में सबसे अधिक विदेश प्रत्यक्ष निवेश, सबसे अधिक विदेशी मुद्रा भंडार और सबसे अधिक स्टार्ट अप आदि देखने को मिला है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि इसके बाद भी किसी को दिखायी नहीं पड़े तो “नजारे की गलती है या नजर
की है,” यह देश की प्रबुद्ध जनता समझ सकती हैं। डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि इसके लिए दर्शनशास्त्र में एक सिद्धांत है जिसे “दृष्टि सृष्टिवाद” कहते हैं।
जिसकी जैसी दृष्टि होती है उसके मन में वैसी ही सृष्टि होती है। इसी कारण यह पंक्ति कहने में कोई अतिश्योक्ति नहीं कि चाहे कितना भी अच्छा दृश्य हो, कितनी भी अच्छी पुस्तक हो, कितना भी अच्छा ज्ञान का स्रोत हो, संपूर्ण शास्त्रों का ज्ञान किसी के सामने रख दी जाए, तब भी यदि उस व्यक्ति की आंखें बंद हो या आंखें नहीं हो तो उसे कुछ भी दिखायी नहीं पड़ता है। जैसे दपर्ण में सबकुछ दिखता है किन्तु देखने के लिए आंखें खुली होना आवश्यक है। नीति शतक का उद्धरण देते हुए त्रिवेदी ने कहा कि-

“यस्य नास्ति स्वयं प्रज्ञा, शास्त्रं तस्य करोति किम् ।
लोचनाभ्याम् विहीनस्य, दर्पण: किं करिष्यति ।।“

अतः कांग्रेस को नजर बदलना चाहिए क्योंकि नजारा बहुत बदल गया है, जिसे दुनिया देख रही है, लेकिन कांग्रेस नहीं देख पा रही।

Related posts

बजट निराशाजनक, यह नरेंद्र मोदी का सिंहासन बचाने के लिए पेश किया गया- खरगे

Ajit Sinha

एनआईए, पंजाब, हरियाणा पुलिस की संयुक्त टीम ने मोस्ट वांटेड रंजीत उर्फ चीता को किया गिरफ्तार, आतंकियों को पैसा देता था: अलोक मित्तल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता हो रही त्रस्त : डा. अशोक तंवर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x