Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 2.2 लाख रुपये के इनामी व मोस्ट वांटेड बदमाश गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत 2.2 लाख रुपये के तीन इनामी व मोस्ट वांटेड बदमाशों को जिला सोनीपत से अरेस्ट किया गया है। अरेस्ट किए गए तीनों बदमाश उत्तरप्रदेश, दिल्ली व हरियाणा पुलिस के मोस्ट वांटेड हैं। इनकी गिरफ्तारी पर उत्तर प्रदेश में 2 लाख व हरियाणा में 20,000 रुपये का इनाम घोषित है।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने इनके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में अरेस्ट आरोपियों ने विभिन्न अपराधों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। यह भी खुलासा हुआ कि पकड़े गए तीनों बदमाशों की हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस को हत्या, हत्या के प्रयास, लूट व अन्य सहित करीब तीन दर्जन आपराधिक मामलों में तलाश थी।

आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला निवासी अतुल उर्फ मोटा व सनी काकरान और सुल्तानपुरी दिल्ली के नसरुद्दीन उर्फ नसरू के रूप में हुई है।अरेस्ट किए गए आरोपियों में से अतुल और सनी काकरान पर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा एक-एक लाख रुपये और हरियाणा पुलिस द्वारा 20,000-20000 रुपये का इनाम घोषित है। जबकि नसीरुद्दीन दिल्ली में डबल मर्डर केस में वांटेड है।

इस बीच डीजीपी हरियाणा प्रशांत कुमार अग्रवाल ने तीनों बदमाशों को काबू करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराध पर किए गए प्रहार से न केवल असामाजिक तत्वों का मनोबल टूटता है बल्कि नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत बनाने में भी मदद मिलती है।

Related posts

फरीदाबाद : इंडस्ट्रीज एंड वैलफेयर एसोसिएशन ने केंद्र व प्रदेश सरकार व्यापारियों व लधु उधमियों जीएसटी से जल्द राहत दें, आंदोलन करेंगें, महेश आहूजा।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने हरियाणा में फंसे विभिन्न प्रदेशों के प्रवासी श्रमिकों को निःशुल्क भेजने का फैसला लिया हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 16 एचपीएस अधिकारियों को प्रमोट कर एडिशनल एसपी बनाया गया हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x