Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: चंद घंटों की बारिश ने जिला प्रशासन की खोली पोल, कही कॉलेज की बस डूबी ,कही दूध गाडी और ओला की टैक्सी धंसी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: चंद घंटों की बारिश ने शहर भर ये हाल कर दिया जिसके बारे में आप कभी सोच भी नहीं सकते, जी हैं बात कर रहे हैं फरीदाबाद शहर की जो स्मार्ट सिटी है। आप जरूर आज स्मार्ट सिटी की तस्वीरें देखना चाहेंगे। इन तस्वीरों को देख कर आप यही कहेंगे कि जिला प्रशासन के सम्बंधित विभाग के लोग क्या इतना ज्यादा निकम्मे हैं, जी हैं ये निकम्मे शब्द भी छोटे हैं ,इस भीषण गर्मी की पहली झमाझम बारिश आज तेज आंधी के साथ सुबह शुरू हुई .जो पूरे शहर को लगभग डूबे कर रख दिया ।

इस खबर की पहली तस्वीर सेक्टर -16 रोड की हैं, जो बारिश की पानी की वजह से लबालब है, इस रोड पर सब्जी मंडी की गेट पर जो गाड़ियां धसी हुई हैं। ये गड्ढे जिला प्रशासन द्वारा खोदी गई गड्ढे में धंसी हुई हैं। जिसमें एक ओला टेक्सी की कार आज प्रात छह बजे से फंसी हैं। इसी के साथ में अमूल दूध की बड़ी गाडी धंसी हुई हैं। ये गाडी सुबह लगभग 8 बजे से धंसी हुई। घंटो तक फंसे होने के बाद एक ट्रैफिक पुलिस की एक क्रैन आई और अमूल कंपनी की इस गाडी को बाहर निकलने की कोशिश की,

पर इनकी घंटों की कोशिश नाकाम हो गई , एक बार तो ऐसा हुआ की अमूल दूध की गाडी को खींचते वक़्त क्रेन ने एक दूसरी गाडी को सामने से टक्कर मार दी , फिर क्या था , और वह इको गाड़ी हैं और वह भी गाड़ी फंस गई। उनकी आपस बहस शुरू हो गई। क्रेन पर तैनात कर्मचारी की सभी कोशिशें नाकाम होने के बाद , हार मान कर अंत में वापस चली गई।

इसके बाद एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से गड्ढे से अमूल दूध की गाड़ी को गड्ढे से बाहर निकाला गया। इसके साथ में धंसी ओला टैक्सी की स्विफ्ट कार को सब्जी मंडी की तरफ से एक ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाला गया।

इस रोड पर सबसे ज्यादा टू -व्हीलर वाले गिरे हैं और लबालब भरे पानी में लोगों की बाइक और स्कूटी बंद हुई हैं । काफी समय तक यहां ग्राउंड रिपोर्टिंग करने के दौरान पुलिस प्रशासन व सम्बंधित विभाग के लोग बिल्कुल नजर नहीं आए।

पर घटनाक्रम की सूचना डीसीपी सेंट्रल मुकेश मल्होत्रा और सेक्टर -17 के एसएचओ को फोन पर “अथर्व न्यूज़” ने दे दी है। क्यूंकि “अथर्व न्यूज़ एक जिम्मेदार न्यूज़ पोर्टल” हैं और डीसीपी सेंट्रल मुकेश मल्होत्रा ने आश्वासन दिया की यातायात सुचारू रूप से चले और सुरक्षित तरीके से चले इसके लिए सम्बंधित चौकी इंचार्ज की ड्यूटी लगा दी गई है।

इसके अतिरिक्त एक घटना ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास की हैं जिसमें एमजीएफ ऑफ़ इंजीनियरिंग एंव टेक्नोलॉजी , औरंगाबाद , होडल , जिला पलवल की बस हैं, जो बुरी तरह से डूबी हुई हैं , जिसे कई घंटे के बाद एक निजी ट्रेक्टर की सहायता से बाहर निकाला गया। इस अंडरपास में एक कार और एक सफ़ेद हाथी गाडी और फंसी हुई थी। जिसे बाहर निकालने वाला कोई नहीं था क्यूंकि इस अंडरपास में बारिश का पानी बहुत ज्यादा था ।

Related posts

फरीदाबाद ; अज्ञात बदमाशों ने मुजेसर की मच्छी मार्किट में एक शख्स को गोली मारी, घायल शख्स की हालत चिंता जनक।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर व छीना झपटी व मारपीट के मामले में दो महिलाएं सहित 4 लोग पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: परेशान बायर्स ने आज सेक्टर- 76 स्थित बिल्डर कंपनी एडल डिवाइन कोर्ट सोसायटी में इकट्ठे होकर किया प्रदर्शन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x