Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

कांग्रेस ने 70 वर्षों में जो प्रॉपर्टी देश भर में इकठ्ठा किए थे, उन्हें बेचकर बीजेपी अपनी सरकार चला रही हैं – उदयभान

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: कांग्रेस पार्टी के हरियाणा के नए अध्यक्ष उदयभान ने आज भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने बीते 70 वर्षों में क्या किया। उन्हें साफ़ शब्दों में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो बीते 70 वर्षों में प्रॉपर्टी बना कर इकठ्ठा करके रखे थे। जिन्हें बेचकर अब भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार चला रही हैं।

हरियाणा प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लखन कुमार सिंगला द्वारा फरीदाबाद के सेक्टर- 19 स्थित अग्रसेन भवन में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 31 वें पुण्यतिथि पर,एक आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने आए थे। 

इस श्रद्धांजलि सभा में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जीवन पर आधारित एक डॉक्यूमेंट एलईडी स्क्रीन पर प्रकाशित की गई। और उन्होनें प्रधानमंत्री रहते हुए जो बड़े-बड़े फैसले किए थे,को प्रसारित कर एक वीडियो के माधयम से नए समय के नेताओं को करीब से देखने को मिला।

उदयभान, तिगांव के पूर्व विधायक ललित नागर , चौधरी विजय प्रताप, पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया,पूर्व पार्षद अनिल शर्मा रोहित सिंगला व युवा अध्यक्ष नितिन सिंगला ने एक ही शब्दों में कहा, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हम सभी के लिए प्रेणना स्त्रोत हैं। जो हमेशा हम सभी के दिलों में रहेंगे, इन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।

उदयभान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि देश भर में महंगाई चरम पर हैं, इस समय जो लोग गरीब हैं, वह लोग और गरीब होते जा रहे है, जो अमीर हैं वह लोग और ज्यादा अमीर होते जा रहे है, ये जो अमीर लोग हैं वह गिने चुने लोग हैं जो भारतीय जनता पार्टी के करीबी हैं। ये सरकार देश की जनता के लिए नहीं बल्कि अमीरजादों के लिए काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि अगले 3 महीनों में नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी। और आने वाला नगर निगम चुनाव कांग्रेस पार्टी सिंबल पर लड़ेगी। उन्होनें कहा कि इस सभा में हंगामा करने वाले जितेंद्र चंदोलिया हैं, जो अपने आप को पार्टी प्रवक्ता कहता हैं, उसे नहीं मालूम की अभी नए सिरे से कार्यकारणी की घोषणा होनी हैं, ऐसे में ये अनुशासनहीनता माना जाएगा। वह मसले को देखते हैं कि इस बारे में किस तरह के कदम उठाने की जरुरत हैं। संभवतः इस बारे में उसके खिलाफ कोई- कोई कार्रवाई अवश्य होगी।

Related posts

कैदियों की बस पर हमला करने वाले बदमाशों को पकड़ने वाली फरीदाबाद पुलिस की टीम को दिया 10 लाख का इनाम, सम्मानित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: थाना मुजेसर इलाके में होली के दिन एक युवक की लगभग एक दर्जन हमलावरों ने पीट -पीट कर दिन दहाड़े हत्या कर दी -केस दर्ज।

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल ने सीएम विंडो पर आई एक शिकायत पर नगर परिषद आयुक्त, जींद से मांगा स्पष्टीकरण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x