Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर रविवार को ओल्ड फरीदाबाद की अनाज मंडी में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगें।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद की अनाज मंडी में 22 मई 2022, रविवार को नवनिर्मित भवन का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जा रहा हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिजली और भारी उद्योग राज्य मंत्री, भारत सरकार कृष्णपाल गुर्जर मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जय प्रकाश गुप्ता करेंगे।

इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर फरीदाबाद विधान सभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र गुप्ता, हरियाणा के पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड़ और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता लखन कुमार सिंगला उपस्थित रहेंगें।
ये जानकारी आज निर्माण समिति के वरिष्ठ उप प्रधान सतीश सिंघल ने दी है। सिंघल ने ये भी बताया कि आगामी 22 मई रविवार को हवन प्रात 9 बजे किया जाएगा, सुबह के 11 बजे सम्मान समारोह का कार्यक्रम होगा, इसके बाद 11 :30 बजे उद्घाटन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इसके उपरांत प्रीतिभोज का कार्यक्रम चलेगा। उनका कहना हैं कि ओल्ड फरीदाबाद अनाज मंडी की ये अग्रवाल धर्मशाला वर्ष -1950 में बनाई गई थी, ये अग्रवाल धर्मशाला उस समय के आबादी और समय अनुसार बहुत बेहतरीन धर्मशाला बनाई गई थी, अब के समय में ये बिल्डिंग लगभग 71 साल पुरानी हो चुकीथी। इस कारण से बिल्डिंग की हालात से जर्जर हो गई थी।

इस कारण से ये बिल्डिंग नए सिरे से बनाई गई हैं , इसमें शादी और पार्टी के लिए एक बेसमेंट बनाई गई। जिसमें काफी बड़ा हॉल हैं। इस के ऊपर में 18 कमरे बनाई गई हैं , जिसमें लेटरिंग और बाथरूम अटैच हैं। और प्रत्येक कमरे का किराया मात्र 300 रूपए हैं। जोकि बिल्कुल मामूली किराया हैं। 

Related posts

फरीदाबाद: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जन्मदिन मनाने समर्थकों समेत दिल्ली पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला

Ajit Sinha

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ बोले, एक साल में फरीदाबाद की 36 से बढक़र 381 हुई रैंक, जिम्मेदार कौन।

Ajit Sinha

निर्धारित समय से प्रॉजेक्ट नहीं किया पूरा, रेरा ने पांच बिल्डर्स पर लगाया 25-25 लाख का जुर्माना।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x