Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने आयोजित बैठक में अधिकारियों को अपराधों पर अंकुश लगाने और पकड़ने के दिए निर्देश।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: आज  पुलिस कमिश्नर डॉ हनीफ कुरैशी ने सभी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की । बैठक के दौरान सभी पर्यवेक्षण अधिकारियो को जिला पंचकूला में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा कड़ी सुरक्षा हेतु और नशे विरुद्ध मामलों में कड़ी कार्रवाई  विशेष अभियान चलाकर करने हेतु निर्देश दिए ।

इस बैठक के दौरान पुलिस कमिश्नर ने कहा कि नशे की विरुद्ध अपराधियों पर कड़ी निगरानी करके नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई  करें और पहले नशीले पदार्थों में संलिप्त आरोपियों की हिस्ट्री शीटर के खिलाफ  सख्त कार्रवाई करें ।

इसके अलावा बैठक  के दौरान पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने , शराब पीने तथा अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाए गए  है जिन अभियान के तहत कड़ी कार्रवाई  करते इन मामलों में लिप्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई  करें । 

इस बैठक  के दौरान पुलिस उपायुक्त पंचकूला मोहित हांडा एंव सहायक पुलिस आयुक्त  मुकेश कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती ममता सौदा, सहायक पुलिस आयुक्त  राजकुमार कौशिक, इंस्पेक्टर ट्रैफिक अजीत सिंह तथा डीडीए  मौजूद रहें ।

Related posts

पंचकूला पुलिस की साइबर सेल ने इस साल अब तक खोए हुए 132 मोबाइल ट्रेस कर असल मालिक को लौटाए

Ajit Sinha

हरियाणा में ऑक्सीजन व दवाओं की कालाबाजारी में 76 गिरफ्तार, अन्य आरोपितों की तलाश जारी

Ajit Sinha

कांग्रेस की तर्ज पर बीजेपी-जेजेपी क्यों नहीं दे रही कर्मचारियों को OPS का लाभ- भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x