Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

Honey Two SPA में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया पर्दाफाश, संचालक सहित दो आरोपित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:थाना सेक्टर-53, गुरुग्राम की टीम ने आज एक स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया हैं। इस छापेमारी की कार्रवाई में पुलिस टीम ने स्पा सेंटर के संचालक को अरेस्ट किया हैं। पुलिस ने इस आरोपित के कब्जे से 15700/-रूपए बरामद किया हैं। इन आरोपित के खिलाफ थाना सैक्टर-53, गुरुग्राम में IMMORAL TRAFFIC PREVENTION Act. के तहत केस दर्ज किया है। 

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक आज 12 मई -2022 को थाना सैक्टर-53, गुरुग्राम को एक गुप्त सुचना प्राप्त हुई कि सेंट्रल प्लाजा गोल्फ कॉर्स रोड़ पर Honey Two SPA के नाम से बने हुए SPA में SPA की आड़ में देहव्यापार (वेश्यावृत्ति) का धन्धा होता है। इस प्राप्त सूचना पर थाना सैक्टर -53 की पुलिस टीम ने कानून की औपचारिकताओ को पूरा करते हुए बताए गए स्पा सेंटर में अपने बोगस ग्राहक भेजकर रेड़ करके स्पा से *स्पा का संचालन करने वाले शख्स  विक्रम, निवासी तिलक नगर दिल्ली* व 1 ग्राहक बंटी दैया निवासी सिकंदरपुर, दिल्ली को आपत्तिजनक हालात में काबू किया। जिनके खिलाफ थाना सैक्टर-53, गुरुग्राम में IMMORAL TRAFFIC PREVENTION Act. की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज  कर आरोपितों  को अरेस्ट  किया गया है। पुलिस टीम द्वारा *स्पा के संचालक के कब्जा से 15700/- रुपए भी बरामद किए है। आरोपितों को  अदालत में पेश किया जाएगा।

Related posts

दो लाख रूपए में दो पिस्तौल खरीद पत्नी की हत्या कर अपनी गर्ल फ्रेंड से शादी करना चाहता था, पति पकड़ा गया।

Ajit Sinha

नवजात बच्चियों को चोरी कर लाखों में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाओं सहित 3 लोग अरेस्ट, दो बच्ची बरामद।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने लॉकडाउन 4.0 तक जब्त किया 3853 किलोग्राम मादक पदार्थ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x