Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

ईडी एंव सीबीआई अधिकारी बताते हुए फर्जी केस दर्ज कराने व रेड डलवाने की धमकी देकर 4 करोड़ मांगने वाले दो आरोपित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: ईडी और सीबीआई  के अधिकारी बताते हुए फर्जी मुकदमा दर्ज कराने व रेड कराने की धमकी देते हुए 4 करोड़ रुपयों की डिमांड करने वाले दो आरोपितों को रुपए लेते हुए रंगेहाथ पुलिस टीम ने अरेस्ट किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो लाख रुपए नगद बरामद किया है।  ये जानकारी आज एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दिए। एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने आज पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गत  11 .मई -2022 को प्रताप नगर, गुरुग्राम निवासी यशपाल बत्रा ने थाना न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत दी कि न्यू कॉलोनी में रहने वाले यशपाल अरोड़ा, उसके बेटे, उसकी पत्नी व उसके  साथी अपने आप को ईडी व सीबीआई के अधिकारी बताते है। इसके बिल्डिंग कन्स्ट्रक्शन के कार्य को अवैध बताते हुए उसके खिलाफ दी गई फर्जी शिकायतें वापस लेने के नाम पर तथा उसके घर पर ईडी व सीबीआई की रेङ करवाने की धमकी देते हुए 4 करोड़ रुपयों की मांग करने के सम्बन्ध में दी गई।

उनका कहना हैं कि प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए एक पुलिस रेङिंग टीम गठित की गई व पीङित व्यक्ति को 2 लाख रुपए देने की हिदायत दी गई। रेङिग पार्टी की टीम ने योजनानुसार पीङित 2 लाख रुपयों की नकदी को यशपाल अरोड़ा को देने के लिए भेजा। यशपाल अरोड़ा ने अपने एक साथी को यशपाल बत्रा से रुपए लेने के लिए भेजा। यशपाल बत्रा ने 2 लाख रुपयों की नकदी यशपाल अरोड़ा द्वारा भेजे गए युवक को दे दिए और उस युवक ने जाकर नकदी यशपाल अरोड़ा को दे दी। इसी दौरान पुलिस टीम द्वारा रेङ करते हुए आरोपित यशपाल अरोङा निवासी न्यू कॉलोनी गुरुग्राम, उम्र 67 वर्ष व उनके बेटे राहुल आरोङा, उम्र 41 वर्ष को रंगे हाथ पकड़  लिया। इस सम्बन्ध में भारतीय दंड संहिता की धारा 384, 385,386, 389, 506, 120बी  के तहत थाना न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम में मुकदमा दर्ज करके अरेस्ट  किया गया। पीङित/शिकायतकर्ता द्वारा आरोपित  उपरोक्त को दिए गए  02 लाख रुपए आरोपित  के कब्जा से बरामद किया है। आरोपित इससे पहले भी पीड़ित/शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपए वसूल चुका है। आरोपितों  को आगामी कार्रवाई  के लिए अदालत के सम्मुख पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मुकदमा का  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

गुरुग्राम ब्रेकिंग: ब्रेकडाउन का तुरंत निवारण करके बिजली आपूर्ति बहाल करने में सुधार होगा – पीसी मीणा

Ajit Sinha

सोसायटी में पिता-पुत्र की डंडों से पिटाई करने वाले 8 गार्ड अरेस्ट, दो आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी का नाम एफआईआर में शामिल।

Ajit Sinha

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों के नाम की एक और लिस्ट जारी की हैं, राज बब्बर गुरुग्राम से लड़ेंगे चुनाव।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x