Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: जमीनी विवाद में चचेरे भाई पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने के मामले में आरोपित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: थाना सदर बल्ल्भगढ़ की पुलिस ने आज अपने चचेरे भाई को पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाने के मामले में आरोपित शख्स को अरेस्ट किया हैं।
आरोपित ने लगभग 12  दिन पूर्व इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। अरेस्ट आरोपित का नाम क्रिश्चन हैं जो गांव मच्छगर, बल्ल्भगढ़ का रहने वाला हैं। इस आरोपित थाना सदर बल्ल्भगढ़ में हत्या की कोशिश करने का मामला दर्ज हैं। 

प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपित  का नाम क्रिश्चन है जो बल्लभगढ़ के गांव मच्छगर का रहने वाला है। आरोपित के खिलाफ हत्या की कोशिश की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है जिसमें आरोपित ने अपने चचेरे भाई पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी थी जिसमें पीड़ित मरते – मरते बच गया। पुलिस को दी अपनी शिकायत में पीड़ित सुंदर ने बताया कि वह गत 28 अप्रैल को दोपहर लगभग 3 बजे अपने घर पर था तो उसके पड़ोस में रह रहा उसके ताऊ का लड़का कृष्ण उसके पास आया और उसे खेत का विवाद सुलझाने का दबाव बनाने लगा। सुंदर ने कहा कि यह घर का मसला है और सब लोग इकट्ठे बैठ कर इसका हल निकालेंगे तो आरोपित को गुस्सा आ गया और उसने तैश में आकर अपनी पेंट से पेट्रोल से भरी प्लास्टिक की बोतल निकाली और उसने सुंदर पर पेट्रोल छिड़क दिया। सुंदर कुछ कर पाता इससे पहले ही आरोपित ने जेब से माचिस निकालकर सुंदर के शरीर पर आग लगा दी। आग लगते ही सुंदर चिल्लाया और अपनी जान बचाने की कोशिश करने लगा। सुंदर की पत्नी ने आकर सुंदर के कपड़ों में लगी आग को बुझाया। इतने में आरोपित  मौके से फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर आरोपित  के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की गई। आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित को अरेस्ट  कर लिया और पूछताछ करने के बाद आर आरोपित को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: खोरी गांव में सर्वे के नाम पर मजदूर परिवारों के साथ मजाक- मजदूर आवास संघर्ष समिति

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच-17 की टीम ने आज एक 5000 के ईनामी बदमाश को पलवल से अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

2010 बैच के आईएएस अधिकारी अक्षय कुमार सिंह फरीदाबाद लोकसभा सीट के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x