Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: भाजपा सरकार ने जनता को दी महंगाई और भ्रष्टाचार की सौगात : उदयभान

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा है कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता तंग आ चुकी है।देश में दिनोंदिन बढ़ती महंगाई और निरंतर खुल रहे भ्रष्टाचार के मामलों ने साबित कर दिया है कि यह सरकार पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बनकर गरीबों को उजाडऩे पर तुली है, लेकिन कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की इस मंशा को कतई पूरा नहीं होने देगी और आमजन की आवाज बनकर इस सरकार की ईट से ईट बजाने का काम करेगी।

उदयभान दिल्ली स्थित निवास पर महिला कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में आए दिन पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामों में इजाफा हो रहा है, जिसने गरीब व मध्यमवर्गीय परिवार की कमर तोडक़र रख दी है, जो भाजपा नेता कांग्रेस सरकार में मामूली पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की मूल्यावृद्धि पर अर्धनग्र होकर प्रदर्शन करते थे, आज पेट्रोलियम पदार्थाे की बेतहाशा वृद्धि पर भी चुप्पी साधकर सत्ता की मलाई खाने में लगे हुए है, इससे साबित होता है कि भाजपा सरकार की नीति और नीयत दोनों ही खराब है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि सेवादल कांग्रेस  पार्टी का एक अभिन्न अंग है और सेवादल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाने में अपनी अह्म भागेदारी निभाई है और आने वाले चुनावों में भी कांग्रेस सेवादल पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम करेगा।  इस मौके पर महिला कांग्रेस सेवादल की जिलाध्यक्ष खुशबू खान व अन्य महिला कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष उदय भान का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि महिला कांग्रेस सेवादल हर कदम पर उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। 

Related posts

ओल्ड फरीदाबाद में 80 घोड़ियों पर 80 दूल्हे की बारात, 20 बैंड बाजों के साथ निकाली जाएगी, जो अपने आप में आकर्षण का केंद्र होगा।

Ajit Sinha

नई दिल्ली: देश विरोधी ताक़तें देश में नफरत और हिंसा का जहर घोल रही हैं-सोनिया गांधी-सुने इस वीडियो में

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पलवल के गांव बामनीखेड़ा में विधायक राजेश नागर ने जनता के साथ मनाया जीत का जश्न

Ajit Sinha
1 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x