Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम की महिला इंस्पेक्टर और फरीदाबाद का ईटीओ दो लाख रिश्वत लेते हुए हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यरों ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यूरो की करनाल स्पेशल टीम ने आज शाम को  आबकारी एवं कराधान विभाग में चल रहे रिश्वत के खेल का  पर्दाफाश  किया हैं । पहले गुरुग्राम से विभाग में कार्यरत महिला इंस्पेक्टर सुमित्रा गोदारा को दो लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों अरेस्ट किया, फिर फरीदाबाद से आबकारी एवं कराधान अधिकारी (ईटीओ) रोशन लाल को अरेस्ट किया गया।

ईटीओ के कहने पर ही महिला इंस्पेक्टर सुमित्रा गोदारा पैसे ले रही थी। दोनों को उनके कार्यालय से ही अरेस्ट  किया गया। उन्हें कल  अदालत के सम्मुख में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान  सामने आएगा कि इस रिश्वत  के खेल में और  काैन-कौन अधिकारी और कर्मचारी  शामिल हैं।

व्यापारी  मोहित फरीदाबाद में बिल्डिंग मेटेरियल से संबंधित सामानों का कारोबार करना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें जीएसटी नंबर चाहिए। उन्होंने जीएसटी नंबर के लिए आवेदन  फरीदाबाद कार्यालय में दिया तो ईटीओ रोशन लाल ने कमियां बताते हुए रिजेक्ट कर दिया। उन्होंने दोबारा आवेदन दिया तो रोशनलाल ने कहा कि पहले आप विभाग के गुरुग्राम कार्यालय में कार्यरत इंस्पेक्टर सुमित्रा गोदारा से मिलो। वे  इंस्पेक्टर से मिलने पहुंचे तो उसने सात लाख रुपये की मांग  की। एडवांस के रूप में दो लाख रुपये देने को कहा।

Related posts

ओयो होटल के चौथे मंजिल पर बने एक कमरे में मिली पति-पत्नी की लाश,मची सनसनी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:स्कूल जा रही 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ रेप का प्रयास, चिल्लाने पर गला घोंटकर और ब्लेड से काट कर हत्या।

Ajit Sinha

पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल, तीसरा कांबिंग के दौरान पकडा गया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x