Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: दूसरी यूनियन से इस्तीफा दे कर्मचारी नेताओं ने एचएसईबी वर्कर यूनियन का दामन थाम ली: लेखराज चौधरी ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :आज दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम फरीदाबाद सर्कल की डिविजिन ओल्ड फरीदाबाद की सबडिविजिन वेस्ट सैक्टर-19 में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन की एक आवश्यक बैठक कर्मचारीयों के कार्यों एवम उन कार्यों की समीक्षा को लेकर प्रधान लेखराज चौधरी की मौजूदगी में दफ्तर पर सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान पिछले कई वर्षों से संगठन को समर्पित रहे पैरलर संगठन में काम करने वाले कर्मचारी नेता राज कुमार यूडीसी सहित एएचपीसी वर्कर यूनियन की यूनिट उपप्रधान संजय सिंह राठौर यूडीसी व राजपाल सिंह जो सर्व कर्मचारी संघ से जुड़ी आल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन को समर्पित रहे।

अब उनकी कार्यशैली से तंग व गतिविधियों से आहत होकर अपने पद का त्याग कर यूनियन को छोड़ हरियाणा प्रदेश के तमाम श्रमिकों, मजदूरों एवम कर्मचारियों के हितों को सदैव अग्रसर रखने वाले हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन में अपनी स्वेच्छा से आस्था जाहिर कर एचएसईबी वर्कर यूनियन के जुझारू सर्कल सचिव सन्तराम लाम्बा, केंद्रीय कमेटी नेता सतीश छाबड़ी सहित प्रधान विनोद शर्मा, प्रधान सुनील चौहान, प्रधान कर्मवीर यादव, सचिव मदन गोपाल शर्मा आदि कर्मचारी नेताओं की मौजूदगी में संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

इस विशेष मौके पर कर्मचारी एकता जिन्दाबाद, इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए शामिल हुए सभी नए साथियों को फूलमालाएं पहनाकर मुँह मीठा कराकर स्वागत किया व एचएसईबी वर्कर यूनियन में विश्वास जताने और संगठन में कर्मचारी परिवार का कुनबा बड़ा होने पर दिल से आभार जताया । कार्यक्रम के इस अवसर पर सुमन्त सिंह, नारायण सिंह, विजय वर्मा, नवीन देशवाल, विपिन चंदीला, सोनू गोला, राजू शर्मा, अरुण दूबे, गौरव, कुलदीप, कौशल, सचिन, रोहित, सुन्दर आदि भारी संख्या में बिजली कर्मचारी शामिल रहे ।

Related posts

फरीदाबाद:परिवार पहचान पत्रों में शुद्धिकरण के लिए सरल केंद्रों और सीएससी सेंटरों के ऑपरेटर को दिया गया प्रशिक्षण : डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच -30 ने ओला टैक्सी कार के ड्राईवर गिरोह के तीन सदस्यों को 38 लाख 20650 रूपए सहित किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :बिल्डरों ने एक शख्स की जीवन भर की कमाई लूट ली, पुलिस सुनने को तैयार नहीं, चूहा फ्लेट तोड़ दी बिल्डरों ने.केस दर्ज करवाएंगे, डीटीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x