Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फाइनेंसर से 25 लाख रूपए की फिरौती मांगने वाले दो आरोपितों को उत्तरप्रदेश से क्राइम ब्रांच-48 की टीम ने किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -48 की टीम ने आज एक फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से 25 लाख रूपए की फिरौती मांगने वाले दो आरोपितों को उत्तरप्रदेश से अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपितों नाम राशिद उत्तर प्रदेश के शाजापुर जिले के मीरानपुर का रहने वाला है। अस्थाई रुप से दिल्ली के जामिया नगर में रहता है। दूसरा आरोपित मोहम्मद हसीब, उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के दिलाजाक जलाल नगर का रहने वाला है। अस्थाई रुप से दिल्ली के ओखला बटला हाउस में रहता है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार फाईनेंसर मैनेजर पुनित कुमार का घर बन रहा है। मकान के बनाने में आरोपित राशिद मजदूरी का काम कर रहा था। आरोपित ने फाईनेंसर मैनेजर से पैसे हड़पने की नियत से ठेकेदार के फोन से पुनित कुमार का फोन नम्बर निकाल लिया था। आरोपित ने पुनित की फोटो, फोन नम्बर सहित सभी डिटेल अपने दोस्त मोहम्मद हसीब के फोन पर भेज दी। दोनो ने साथ मिलकर पुनित से फोन कर गत 24 अप्रैल को रात करीब 9.00 बजे 25 लाख रुपए की फिरौती मांगी जिसकी सूचना पुनित ने थाना एसजीएम नगर को दी। शिकायत पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरु कर दी।

मुकदमें की कार्रवाई 26 अप्रैल को क्राइम ब्रांच- 48 को मिली जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने मात्र 24 घंटे में ही दोनो आरोपितों उत्तर प्रदेश से अरेस्ट कर लिया है। आरोपितों को फरीदाबाद लाया जा रहा है। फरीदाबाद लाकर आरोपियो को अदालत में पेश कर आरोपितों को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: आप नेताओं ने आज परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के निवास का किया घेराव-जाने क्यों

Ajit Sinha

हुड्डा प्रशासक सोनल गोयल से हुड्डा की जमीनों पर जमे अवैध कब्जाधारियों को तुरंत हटाने की मांग की : पार्षद दीपक चौधरी

Ajit Sinha

सब्जी सप्लाई करने वाला निकला पाकिस्तानी जासूस, सेना से सम्बंधित गोपनीय दस्ताबेज बरामद, क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x