Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी इंचार्ज विष्णु मित्र ने आज की ग्रीन फील्ड आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:आज रविवार को ग्रीनफील्ड कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के सम्बंध में आरडब्ल्यूए के कार्यालय में ग्रीन फील्ड रेसीडेंट्स वेल्फेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों एवं स्थानीय निवासियों ने ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी इंचार्ज विष्णु मित्र के साथ एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। उपस्थित पुरुषों एवं महिलाओं ने कॉलोनी में कुछ दिन पूर्व झपटमारी की हुई घटनाओं पर चिंता प्रकट की, और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए समुचित कदम उठाने की बात की। 

चौकी प्रभारी विष्णु मित्र ने बहुत ही ध्यान से सभी समस्याओं को सुनने के बाद, उन्होनें कहा कि वह सीमित संसाधनों के बावजूद उचित कदम उठाने का उपस्थित लोगों आश्वासन दिया। उन्होंने जनता से सहयोग की अपेक्षा की और पुलिस के आँख कान बननेकी सलाह दी, उन्होनें कहा कि अगर आस पास में कोई अनजान व्यक्ति घूमता दिखाई दे तो उससे कारण पूछें, यदि शंका हो तो पुलिस को सूचित करें,तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होनें ग्रीन फील्ड आरडब्ल्यूए एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना कहा कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी की जनता को जागरूक करें कि मकान आदि किराए पर देने से पहले पूरी तहकीकात करके ही किराए  पर दें। यदि विदेशी है तो उससे फॉर्म C माँगें और उसके देश के दूतावास को भी सूचित करें। भारतीयों का पूर्ण रूप से पुलिस वेरिफिकेशन करा कर ही मकान और दुकान  किराए  पर दें।

इन कदमों से असामाजिक  तत्वों से बचाव होगा और भविष्य की परेशानियों से भी। उनसे कहा कि कॉलोनी में दिन और  रात में गश्त बढ़ाई जाए, क्योंकि गर्मी की छुट्टियों में कुछ लोग बच्चों के साथ बाहर चले जाते हैं और उनके घरों में चोरी आदि की संभावना बढ़ जाती है। जिसके लिए उन्होंने तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया। कुछ महिलाओं ने कूड़ा उठाने वाले बांग्लादेशियों के बारे में भी प्रश्न उठाया कि हर दूसरे दिन नया आदमी लेकर आता है। यह लोग हर घर से संबंधित सूचना इकट्ठा करते हैं और वारदातों को अंजाम दे सकते हैं। उनके मालिक का कहा जाए  कि वह अपने कामगारों के वेरिफिकेशन करवाये। वह भी चिंता व्यक्त की गई कि बिल्डरों द्वारा भवन निर्माण के बाद भी उनके मजदूर काम समाप्त करने के बाद भी झुग्गियां नहीं हटाते हैं, यह लोग सुरक्षा व्यवस्था के लिए खतरा हो सकते हैं और गंदगी फहलाते हैं। यह झुग्गियां तेज रफ्तार से बढ़ती हैं, बिल्डरों पर पुलिस और एसोसिएशन मिलकर दबाव डाला जाए  कि काम समाप्त होते ही वह सभी झुग्गियों को हटवा दें। भवन निर्माण के समय उन मज़दूरों की शारीरिक ज़रूरतों को पूरा करने के शौचालय आदि का भी प्रबंध करें, जिससे वह खुले में शौच से गंदगी न फैलायें। अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी को भी कहा जाए  कि पार्कों के आसपास और खाली प्लॉटों पर तेजी से बनने वाली झुग्गियों को हटवायें क्योंकि यह अनजान लोग सुरक्षा व्यवस्था के लिए खतरा हो सकते हैं और कालोनी में गंदगी भी फैलाते हैं। बैठक बहुत ही सौहार्द वातावरण में हुई, बैठक  में एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र सिंह भड़ाना के अतिरिक्त जनरल सेक्रेटरी वी के टंडन, अतुल सरीन, विजय चावला,राकेश अग्रवाल, संजय राना, हेमंत गोगिया, श्रीमती नूतन शर्मा, श्रीमती पारुल बावा सहित लगभग दर्जनों लोगों ने भाग लिया।

Related posts

तकनीकी खामियों के चलते अटके मुआवजे को जल्द रिलीज करने के सीएम ने दिए अधिकारियों को निर्देश

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ट्रेडिंग के नाम पर 2,88, 005/- रुपए के ठगी के मामले में एक बैंक खाताधारक जबलपुर, मध्य प्रदेश से पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:सूध खोरों के दबाव में हैं फरीदाबाद पुलिस, मददगार कांग्रेसी नेता विजय सहित परिवार के 4 सदस्यों पर किया केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x